1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Thar का सपना पूरा करने के लिए किया गजब का जुगाड़, Video देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग

Thar का सपना पूरा करने के लिए किया गजब का जुगाड़, Video देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 04, 2024 02:58 pm IST,  Updated : Sep 04, 2024 02:58 pm IST

एक शख्स ने अपनी कार में जुगाड़ लगाकर उसे थार जैसा लुक दे दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
जुगाड़ से शख्स ने अपनी गाड़ी को दिया थार जैसा लुक Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। हमारे देश में एक से बढ़कर एक जुगाड़ू लोग मौजूद हैं जो अपने जुगाड़ से हर किसी को हैरान कर सकते हैं। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको बताने की जरूरत नहीं है कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ ऐसे वीडियो दिख ही जाते हैं जिसमें लोगों के जुगाड़ देखने को मिल जाते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गजब का जुगाड़ देखने को मिला। वीडियो को देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा।

ऐसी थार कभी देखी है आपने?

आपने सड़क पर अलग-अलग कंपनियों की अलग-अलग कार भी देखी होगी। आपने लोगों को थार चलाते हुए भी देखा होगा। थार एक ऐसी कार है जिसका लोगों में काफी क्रेज है। कई लोगों का सपना है कि वो थार खरीद सकें। लेकिन एक शख्स ने अपनी मौजूदा कार में जुगाड़ लगाकर अपने थार के सपने को पूरा कर लिया। वायरल वीडियो में वैगन आर कार नजर आ रही है जिसे दूर से देखने के पर आपको लगेगा कि थार चल रही है। दरअसल शख्स ने पीछे से ऊपर वाली बॉडी को कटवाकर वहां थार जैसी बॉडी लगवा दी है। इसी कारण वह कार दूर से देखने पर थार जैसी लगेगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर knowledgeacquisition_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसके पीछे का कारण क्या रहा होगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 52 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये Wagon R नहीं Wagon Thar है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसने 12 लाख रुपये बचा लिए। तीसरे यूजर ने लिखा- नापतोल से लिया हुआ थार है ये।

ये भी पढ़ें-

पार्टी में गोलगप्पा सर्व करने का नया तरीका हुआ वायरल, Video देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

खौलते तेल की कढ़ाई में शख्स ने डाल दिया अपना हाथ, उसके बाद का नजारा देख दंग हो जाएंगे आप, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।