1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की को बुलेट की टंकी पर बैठाकर युवक ने दौड़ाई बाइक, वायरल हो रहा कपल का प्री-वेडिंग फोटोशूट

लड़की को बुलेट की टंकी पर बैठाकर युवक ने दौड़ाई बाइक, वायरल हो रहा कपल का प्री-वेडिंग फोटोशूट

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 26, 2023 08:18 am IST,  Updated : Apr 26, 2023 08:18 am IST

सोशल मीडिया पर एक प्री वेडिंग शूट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कपल को रॉयल एनफील्ड बुलेट पर बैठकर शूट करवाते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो शूट करवाता हुआ कपल।- India TV Hindi
वीडियो शूट करवाता हुआ कपल। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिसमें कपल बाइक पर बैठकर रोमांस कर रहा होता है। इन वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों पर कार्रवाई भी हुई और लोगों ने उन्हें जमकर बुरा-भला भी कहा। फिलहाल एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कपल शादी से पहले प्री वेडिंग फोटो शूट के लिए बुलेट पर बैठकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। जिस तरह से सोशल मीडिया पर कपल्स को बाइक पर लापरवाह अंदाज में बैठकर राइड करते हुए देखा गया। तब से यह पोज वेडिंग फोटोग्राफरों के लिए भी उनका फेवरेट पोज बन गया है। अब यहीं पोज एक वेडिंग फोटोग्राफर ने एक कपल के ऊपर अजमाया है।   

बुलेट की टंकी पर लड़की को बैठाकर कराया वीडियो शूट

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कपल काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट पर बैठा हुआ है। लड़की आगे बाइक की टंकी पर लेटी हुई है और लड़का बाइक ड्राइव कर रहा है। वहीं, प्री वेडिंग फोटोशूट कर रहा फोटोग्राफर कार के अंदर से उनकी वीडियो बना रहा है। यह वीडियो यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर योगेश भोसले नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस हैरतअंगेज वीडियो को 5 मिलियन लोगों ने देखा है और 3 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। 

यूजर्स ने कहा- ये खतरनाक हो सकता है

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जिसे देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट कर कहा- इस तरह का वीडियो शूट काफी खतरनाक साबित हो सकता है। एक छोटी सी भी चूक हुई तो बहुत बड़े हादसे का रूप ले सकती है। 

ये भी पढ़ें:

बैकबेंचर्स... सबसे पहले तो आपको घबराना नहीं है, लाइफ में सक्सेस तुम ही होगे, UP Board का रिजल्ट आते ही सोशल मीडिया पर छाए ये Memes

AI ने बनाई विजय माल्या की गिरफ्तारी की तस्वीरें, लोग बोले- अब इससे हमारे सारे पैसे निकलवाओ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।