1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये बाबूजी हैं लखनऊ के असली नवाब! स्कूटी चलाते हुए कुत्ता टहलाने की ट्रिक इनसे सीखें, मजेदार है VIDEO

ये बाबूजी हैं लखनऊ के असली नवाब! स्कूटी चलाते हुए कुत्ता टहलाने की ट्रिक इनसे सीखें, मजेदार है VIDEO

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 16, 2026 10:23 am IST,  Updated : May 16, 2026 10:23 am IST

Funny Lucknow Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हुआ एक वीडियो लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर रहा है। इसमें एक शख्स को स्कूटी चलाते हुए कुत्ता टहलाते देखा गया।

Funny Lucknow Video, Peak Lucknow Moment Video, Aaj Ka Viral Video, Funny Morning Walk Video, Mornin- India TV Hindi
स्कूटी पर कुत्ता टहलाता शख्स। Image Source : IG/@ADHYAYAN_PANDEY_JII

Funny Lucknow Video : मॉर्निंग वॉक करते समय लोगों को तो आपने रोज सुबह देखा ही होगा। इनमें से कई लोग तो मॉर्निंग वॉक के नाम पर ऐसे ढकोसले करते दिखते हैं जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाते हैं और लोगों को खूब हंसाते हैं। ऐसे ही एक बाबूजी का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नवाबों के शहर लखनऊ से आया है जिसमें एक शख्स कुत्ते को टहलाने निकला हैं। वीडियो में कुत्ता तो टहल रहा है मगर भाईसाहब खुद स्कूटी चला रहे हैं ताकि चलने में मेहनत न करनी पड़े। इस वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया भर दी है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adhyayan_pandey_jii नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है एक शख्स खुद तो स्कूटी पर बैठा है और कुत्ते को टहला रहा है। इस दौरान कुत्ते का पट्टा शख्स के हाथ में है। वीडियो देखकर यूजर्स को ऐसा लगता है कि शख्स खुद चलने की मेहनत नहीं करना चाहता और बस दिखावे के लिए कुत्ता टहला रहा है।  वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स कहता है, 'देखो अंकल स्कूटी से कुत्ता टहला रहे हैं। तभी खुद ऐसे हैं। चलो अच्छा है कुत्ता तो टहला रहे हैं खुद नहीं टहल रहे हैं।' वीडियो के ओवरले टेक्स्ट में लिखा है- 'Amazing View in Lucknow.'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'कुत्ता स्कूटी को टहला रहा है लगता है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'इसे नवाबों का शहर यूं ही नहीं कहा जाता।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'बिना कहे कैसे बताएं कि आप लखनऊ से हैं?।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'लखनऊ के असली नवाब।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'अम्मा यार.. नवाबों का शहर है.. समझिए।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
खरगोश के मीट को क्या कहते हैं,​ दिखने में तो टेस्टी मगर नाम सुनकर दिमाग हिल जाएगा

गाय का दूध हल्का पीला और भैंस का सफेद क्यों होता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।