इस समाज में दो तरह के लोग होते हैं। एक जिन्हें हम Extrovert बोलते हैं। इन लोगों को समाज में लोगों से बातचीत करने में बड़ा अच्छा लगता है और वो लोगों के साथ रहना और बात करना बहुत पसंद करते हैं। उनके आगे कोई अनजान आदमी भी आ जाएगा तो वो खुलकर बात कर लेंगे। इसके बाद वो होते हैं जिन्हें हम Intovert बोलते हैं। ये बिल्कुल उल्टे होते हैं। ये जल्दी से किसी के साथ घुलते-मिलते नहीं है और नए लोगों से बातचीत करने में झिझकते हैं। ये अकेले में और शांत माहौल में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट नजर आया जिसमें एक Intovert कर्मचारी का गजब का दिमाग देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि पोस्ट में क्या बताया गया है।
Related Stories
Intovert कर्मचारी ने ऐसा क्या किया?
वायरल हो रहे पोस्ट में रेडिट के एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट लगा हुआ है। उसमें लिखा है, '6 महीने पहले एक आदमी ने मेरे ऑफिस में ज्वाइन किया और एक हफ्ते के अंदर ही उसने मुझे टेक्स्ट करके कुछ पैसे मांगे। मुझे यह बहुत अजीब लगा और बाद में कुछ कलीग्स से पता चला कि उसने उन्हें भी टेक्स्ट किया था। इस वजह से, हमने ऑफिस में उससे बचना शुरू कर दिया और उसे ऑफिस पार्टियों में बुलाना बंद कर दिया। आज मैं उससे एक बाइक क्लब में मिला और उसके पास एक हार्ले-डेविडसन थी। हमने थोड़ी देर बात की और मैंने मज़ाक में उससे पूछा, "भाई, तुम्हें उधार की क्या जरूरत है जब तुम हार्ले खरीदने अफोर्ड कर सकते हो?" उसने जवाब दिया कि उसे सच में पैसों की जरूरत नहीं है। वह इंट्रोवर्ट है और उसे लोगों से बात करना पसंद नहीं है। कलीग्स से पैसे मांगने पर वे ऑफिस में उससे दूर रहते हैं।'
यहां देखें वह पोस्ट
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rothmus नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 3 लाख 68 हजार लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इस आसान तरीके से आप छोटी बातचीत से बच सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं भी इसे अपनाऊंगा। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या दिमाग लगाया है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
AI से कुछ भी हो जाता है आजकल...! वायरल Video देख सिंगल लोगों के टूटे दिल, आप भी संभल कर देखना
ये तो लड़कों के साथ नाइंसाफी है भाई, वायरल Video देख आप खुद कहेंगे ये बात