1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह क्या सर्विस है! 2 साल पहले कैंसल किया हुआ ऑर्डर पहुंचा शख्स के घर, पोस्ट करते हुए कही ये बात

वाह क्या सर्विस है! 2 साल पहले कैंसल किया हुआ ऑर्डर पहुंचा शख्स के घर, पोस्ट करते हुए कही ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 02, 2024 12:01 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 12:11 pm IST

करीब 2 साल पहले एक शख्स ने अमेजन पर एक ऑर्डर किया था जिसे बाद में उसने कैंसल भी कर दिया था। अब अचानक से उसके घर पर उस ऑर्डर को डिलीवर किया गया।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

एक समय था जब लोगों को सामान खरीदने के लिए दुकानों पर जाना पड़ता था। मगर जब से ई-कॉमर्स की सेवाएं लोगों को मिलने लगी हैं, लोगों के जीवन में काफी सहूलियत आ गई है। अब लोग घर बैठे ही अपनी जरूरत की चीजों को ऑर्डर कर देते हैं और कुछ समय में वो चीजें उनके दरवाजे पर डिलीवरी बॉय दे जाता है। लेकिन क्या कभी ऐसा हुआ है कि 2 साल पहले आपने कोई सामान ऑर्डर किया हो जिसे बाद में कैंसल भी कर दिया हो और वही सामान 2 साल बाद आपके दरवाजे पर आया हो। हैरान हो गए, मगर ऐसी घटना एक शख्स के साथ हुई जिसने फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

शख्स ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

जय नाम के शख्स ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक फोटो शेयर की है। फोटो के मुताबिक शख्स ने 1 अक्तूबर 2022 को एक प्रेशर कूकर ऑर्डर किया था। करीब 2 साल बाद 29 अगस्त 2024 को उसके घर पर वह ऑर्डर पहुंचता है जिसे उसने 2 साल पहले ही कैंसल भी कर दिया था। पोस्ट के कैप्शन में शख्स ने लिखा है, '2 साल बाद मेरा ऑर्डर डिलीवर करने के लिए अमेज़न का शुक्रिया। लंबे इंतज़ार के बाद रसोइया बहुत खुश है, यह बहुत ही खास प्रेशर कुकर होगा!'

यहां देखें वायरल पोस्ट

अमेजन ने किया रिप्लाई

इस पोस्ट पर अमेजन हेल्प की तरफ से प्रतिक्रिया भी दी गई है। अमेजन ने लिखा, 'यह सुनकर हमें बुरा लगा। आप दिए गए लिंक की मदद से हमारे सपोर्ट टीम को रिपोर्ट कीजिए।' अमेजन की इस प्रतिक्रिया पर शख्स ने रिप्लाई देते हुए लिखा, 'रिपोर्ट क्या करें? यह ऑर्डर 2022 में ही कैंसल कर दिया और मुझे मेरा रिफंड भी मिल गया था और अब यह कल कहीं से डिलीवर हो गया। इसके लिए भुगतान कैसे करना है?'

Screen Grab
Image Source : SOCIAL MEDIAअमेजन का रिप्लाई देखकर शख्स ने भी किया कमेंट

लोगों ने कमेंट में क्या लिखा?

इस वायरल पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- भाई इसमें क्या बनाओगे पहले? या फिर म्यूजियम में देने का सोच रहे हो? दूसरे यूजर ने लिखा- देर है मगर अंधेर नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- यह ऑर्डर धीरे पक रहा था। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह इतनी फास्ट डिलीवरी।

ये भी पढ़ें-

Video: नशे में धुत शख्स ने सांप को भी कुछ नहीं समझा, पहले हाथ से पकड़ा फिर जमीन पर फेंका

ऑटो के पीछे लटका शख्स और फिर किया कुछ ऐसा जिसे देख आप हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।