1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: नशे में धुत शख्स ने सांप को भी कुछ नहीं समझा, पहले हाथ से पकड़ा फिर जमीन पर फेंका

Video: नशे में धुत शख्स ने सांप को भी कुछ नहीं समझा, पहले हाथ से पकड़ा फिर जमीन पर फेंका

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 02, 2024 11:06 am IST,  Updated : Sep 02, 2024 11:27 am IST

एक शख्स ने नशे में धुत होने के बाद सांप को रस्सी की तरह समझकर ऐसा काम किया जिसके बारे में कोई सोच तक नहीं सकता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने अपने हाथ से सांप को पकड़ा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे और आपके फीड पर भी वो वायरल वीडियो आते ही होंगे। कभी डांस करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसके अलावा वो वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें लोगों के शानदार और हैरान कर देने वाले जुगाड़ देखने को मिलते हैं। खैर अभी ऐसा कोई वीडियो वायरल नहीं हो रहा है बल्कि एक अलग ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। 

सांप से नहीं डरा शख्स

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स नशे में धुत होकर एक जगह पर बैठा हुआ है। लेकिन हैरानी उसके हाथ को देखकर होती है। शख्स ने अपने हाथ में एक सांप को रस्सी की तरह पकड़ा हुआ है जो फन फैलाया हुआ है। वो आदमी उस सांप को ऐसे घूर रहा है जैसे वो किसी बच्चे पर गुस्सा कर रहा हो। इसके तुरंत बाद वह उस सांप को जमीन पर फेंक देता है। सांप को जमीन पर फेंकने के बाद कुछ देर उसे घूरता है और फिर सामने देखने लगता है। शख्स को इस दौरान जरा भी डर नहीं लगता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Woke_Nation_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बस 90ml में भाई ने अपने अंदर की शक्ति को बाहर निकाल दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बड़े खतरनाक लोग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह यह तो कमाल है। तीसरे यूजर ने लिखा- सांप भी डर गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- सब देसी का कमाल है।

ये भी पढ़ें-

ऑटो के पीछे लटका शख्स और फिर किया कुछ ऐसा जिसे देख आप हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

स्कूटी पर मगरमच्छ लेकर निकले 2 युवक, देखने वाले हर इंसान के उड़े होश, देखें वायरल Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।