1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Animal फिल्म का गाना 'जमाल कुडू' के सितार वर्जन का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Animal फिल्म का गाना 'जमाल कुडू' के सितार वर्जन का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 08, 2024 10:40 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 10:40 pm IST

एनिमल फिल्म का गाना जमाल कुडू को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर खूब रील्स बन रहे हैं। ये गाना हर किसी के जुबान पर रट गया है। वहीं, इस गाने का सितार वर्जन भी इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है।

ऋषभ शेट्टी- India TV Hindi
ऋषभ शेट्टी Image Source : SOCIAL MEDIA

Animal फिल्म का गाना 'जमाल कुडू' लोगों के बीच बहुत फेसम हुआ। लोगों को भले ही इसके लिरिक्स पता न हो लेकिन हर कोई इसे अपने मन में गुनगुना रहा है। ये गाना सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। हर दूसरा इंसान इस गाने को बैकग्राउंड में लगाकर रील बना रहा है। हर कोई इस गाने पर झूम रहा है। गाने में बॉबी देओल का सिग्नेचर स्टेप सभी कॉपी कर रहे हैं। हाल में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें म्यूजिक प्रोड्यूसर ऋषभ रिखीराम शर्मा इस गाने पर सितार बजा रहे हैं। इस गाने का सितार वर्जन सुनकर आप भी इंप्रेस हो जाएंगे।

'जमाल कुडू' का सितार वर्जन

ऋषभ कंटेंपरेरी म्यूजिक और बीट को ट्रेडिशनल रूप देने के लिए जाने जाते हैं और एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। 'जमाल कुडू' का सितार वर्जन सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इसे जमकर शेयर भी किया जा रहा है। ऋषभ ने इस सितार वर्जन को शेयर करते हुए लिखा- मैं कुछ इस तरह से 2024 में प्रवेश कर रहा हूं। बचपन से ही, मैंने संगीत के दो रास्तों को अपनाया है। पारंपरिक तरीके से सितार में महारत हासिल करते हुए खुद को संगीत निर्माण (ट्रैप, सॉलेक्शन टाइप बीट्स, ईडीएम आदि) सिखाना। अब, इन जुनूनों को मिलाने का समय आ गया है। 2024 एक नई ध्वनि/क्रांति का आह्वान कर रहा है। अगले महीने नया संगीत।

वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- सूरज बड़जात्या की फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री। दूसरे ने लिखा- ब्रो आपका लेवल ही अलग है। तीसरे ने लिखा- यह सुनने में बहुत ही  शानदार लग रहा है। 'जमाल कुडू' का ये सितार वर्जन आपको कैसा लगा हमें कमेंट कर के जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें:

बगल में बैठी थी बच्ची को थप्पड़ मारकर दुल्हन ने भगाया, वीडियो देख लोग बोले- इसका पति तो रोज मार खाएगा

अमेरिकन रैपर Snoop Dogg भी हुए Baba Jackson के फैन, Video शेयर कर पूछा ये सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।