1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: अपर्णा यादव ने ऐसा गाया 'वंदे मातरम्', मंत्रमुग्ध हो गए लोग

Viral Video: अपर्णा यादव ने ऐसा गाया 'वंदे मातरम्', मंत्रमुग्ध हो गए लोग

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jan 29, 2022 08:25 pm IST,  Updated : Jan 29, 2022 11:43 pm IST

अपर्णा यादव ने आज इंडिया टीवी के स्पेशल शो 'चुनाव मंच' में पहुंची। जहां उन्होंने अपने गायकी से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Aparna Yadav- India TV Hindi
Aparna Yadav Image Source : INDIA TV

Highlights

  • अपर्णा यादव ने वंदे मातरम् को इतने खूबसूरत अंदाज में गाया
  • हाल में ही अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हुई हैं

भारतीय जनता पार्टी में हाल ही शामिल होने वाली अपर्णा यादव ने आज इंडिया टीवी के स्पेशल शो 'चुनाव मंच'  में पहुंची। जहां उन्होंने अपने गायकी से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

इंडिया टीवी के स्पेशल शो 'चुनाव मंच' में अपर्णा ने दो गानों को गाकर अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाया। जैसे ही अपर्णा ने वंदे मातरम् गाना गाया वैसे ही वहां पर मौजूद हर एक शख्स खड़ा हो गया। इसके साथ ही हर किसी ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए।

अपर्णा ने वंदे मातरम् को इतने खूबसूरत अंदाज में गाया कि हर कोई उनका फैन बन गया है। 

बता दें कि अपर्णा ने भारखंडे संगीत विश्वविद्यालय में 9 सालों तक शास्त्रीय संगीत की औपचारिक शिक्षा ग्रहण की है। इतना ही नहीं उन्होंने ठुमरी कला में भी परांगत हैं।

देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।