1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुठभेड़ में मारा गया अतीक का बेटा असद, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, देखें वायरल मीम्स

मुठभेड़ में मारा गया अतीक का बेटा असद, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, देखें वायरल मीम्स

 Published : Apr 13, 2023 05:20 pm IST,  Updated : Apr 13, 2023 06:10 pm IST

झांसी के पास अतीक के बेटे असद और उसके शूटर को मार गिराया गया है। दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बीच में ही एसटीएफ ने घेर लिया।

asad encounter- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर लोगों कई मीम्स वायरल हो रहे हैं. Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को यूपी एसटीएफ पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। उसके बेटे के साथ उसके पाले-पोसे गुर्गे और शार्प शूटर गुलाम को भी पुलिस ने सुला दिया। आज उत्तर प्रदेश से पूरे भारत में संदेश गया है कि अब अगर कोई गुंडा यूपी में गुंडागर्दी करने की सोचता है तो उसे तुरंत सजा दी जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, झांसी के पास अतीक के बेटे असद और उसके शूटर को मार गिराया गया है। दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बीच में ही एसटीएफ ने घेर लिया। उन दोनों गुंडों की ओर से फायरिंग हुई, तो इसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसी बीच दोनों का एनकाउंटर हो गया।

उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर 

आपको बता दें कि असद के एनकाउंटर से उत्तर प्रदेश के माफियाओं में खौफ की लहर दौड़ गई है। इसके साथ ही प्रदेश की जनता को दृढ़ विश्वास हो गया कि सत्ता में एक ऐसा व्यक्ति बैठा है, जो माफिया, गुड़गर्दी और डॉनगिरी नहीं चलने देगा। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर लोग असद की मौत पर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। लोगों में खुशी का एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। खासकर उत्तर प्रदेश के लोगों में एक सकारात्मक ऊर्जा देखी जा रही है। कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, आइए देखते हैं मीम्स।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।