1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: आंटी जी ने खोज निकाला एक नया योगासन, देखने के बाद आपको लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Video: आंटी जी ने खोज निकाला एक नया योगासन, देखने के बाद आपको लगेगा 440 वोल्ट का झटका

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 11, 2024 05:23 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 05:23 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ महिलाएं एक ऐसा योगासन करती नजर आ रही हैं जिसे आपने शायद ही कभी देखा होगा। उनका अगर यह योगासन आधी रात में देख लेगें तो डर सताने लगेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कई वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए जाते हैं मगर सभी वायरल नहीं हो पाते। वही वीडियो वायरल होते हैं जो या तो अतरंगी होते हैं या फिर कुछ ज्यादा ही अच्छे होते हैं। आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल करते ही होंगे और आपके फीड पर भी वो सभी वीडियो आते होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ये चल क्या रहा है।

ऐसा योगासन कभी देखा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो तब का है जब एक मोहल्ले की अधिकतर महिलाएं सुबह योगा करने के लिए एक जगह जमा हुई हैं। सभी महिलाएं अपने-अपने योगा मेट पर खड़ी हैं और उनके सामने एक महिला खड़ी है जो उन्हें योग कराएगी। सामने खड़ी महिला अपने दोनों हाथों को हवा में उठाकर, जीभ बाहर निकालकर और आंखों को पूरी तरह से खोलकर एक ऐसा योगासन कराती है जिसे शायद ही किसी ने कभी देखा होगा। उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे बच्चों को डराने की प्रैक्टिस चल रही है। आप वीडियो देखकर खुद समझने का प्रयास कीजिए कि यह कौन सा योगा चल रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @BapuDaLadla नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- अम्मा जी को क्या हो गया, कोई बताएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कौन सा योगासन आया है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कोई योग है या सबको ही भूतनी लगी हुई है। चौथे यूजर ने लिखा- ये चुड़ैल योग कब से शुरु हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है और कौन सा योग चल रहा है।

ये भी पढ़ें-

15 हजार रुपये की रिश्वत लेते Head Constable को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, Video जमकर हो रहा वायरल

कमला हैरिस के दिए एक्सप्रेशन बन गए मीम मैटेरियल, लोग जमकर बना रहे हैं Meme

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।