1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भैंस के चारे से लड़की ने बना लिया अपना ड्रेस और पहनकर करने लगी डांस, Video हुआ वायरल

भैंस के चारे से लड़की ने बना लिया अपना ड्रेस और पहनकर करने लगी डांस, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 11, 2024 10:53 am IST,  Updated : Sep 11, 2024 10:53 am IST

एक लड़की ने घास से अपने लिए एक ड्रेस बनाया और फिर उसे पहनकर भैंस के पास डांस करने लगी। उसके बाज जो हुआ उसे देख आप हंसने लगेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल कई लोगों के सिर पर रील बनाने का बुखार चढ़ गया है। रील बनाने में कोई बुराई नहीं है। कई लोग ऐसे हैं जो मेहनत करते हैं और अच्छे कंटेंट पर रील बनाते हैं। लेकिन अधिकतर लोग आपको ऐसे मिलेंगे जो अजीब हरकत करते हुए रील बनाते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर ऐसे कई वायरल वीडियो आपने देखे होंगे। अभी एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की ने अपने लिए घास की ड्रेस बनाई है और उसे पहना भी है। इसके बाद वो अपने घर में बंधी भैंस के पास खड़े होकर बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए रील बना रही है। तभी भैंस घास को देखने के बाद उसे खाने के लिए लड़की की तरफ आने लगती है। लड़की जब उस भैंस को अपने करीब देखती है तो डरकर वहां से दूसरी तरफ भाग जाती है। यही कारण है कि लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @JtrahulSaini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यही सब करते हैं रील पर। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या पागल लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कौन सा ड्रेस पहना है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भैंस भी बेचारी परेशान हो गई।

ये भी पढ़ें-

'गणपति बप्पा मोरया' गाने पर लड़कियों ने डांस कर बना दिया माहौल, Video देखते ही झूम जाएंगे आप

शादी पर दूल्हा करवा रहा था फोटोशूट, Kissing पोज देने की बारी आई तो पड़ गई ट्रेनिंग की जरूरत, देखें ये मजेदार Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।