1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो चचा फिर आ गए! आते ही एक और गाने का कत्ल कर दिया, चाहत फतेह अली खान को दोबारा देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

लो चचा फिर आ गए! आते ही एक और गाने का कत्ल कर दिया, चाहत फतेह अली खान को दोबारा देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 09, 2024 04:27 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 04:27 pm IST

चाहत फतेह अली खान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बार उन्हें दोबारा देख लोग का रिएक्शन देखने लायक है। कमेंट बॉक्स में आपको लोगों का रिएक्शन दिख जाएगा।

चाहत फतेह अली खान- India TV Hindi
फैंस को गाना सुनाते हुए चाहत फतेह अली खान Image Source : SOCIAL MEDIA

कुछ समय पहले जब सोशल मीडिया पर बदो-बदी गाने और उसके सिंगर चाहत फतेह अली खान ने खूब तहलका मचाया था। बदो-बदी पाकिस्तान समेत भारत में ट्रेंड कर रहा था। इसी लहर में चाहत फेतह अली खान के लगभग सारे गाने लोगों ने सुन लिए थे। सोशल मीडिया पर चाहत फतेह अली खान के ही वीडियो छाए हुए थे। उनकी बेसुरी आवाज सुन-सुनकर लोग पक गए थे और धीरे-धीरे चाहत अली खान के वीडियो सोशल मीडिया पर कम होने लगे और अचानक से लोग उन्हें भूलने भी लगे। लेकिन एक बार फिर से चाहत फतेह अली खान का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक अच्छे गाने की ऐसी-तैसी करते हुए नजर आ रहे हैं।

चाहत फतेह अली खान ने अपने अंदाज में सुनाया गाना

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि चाहत फतेह अली खान के सामने एक लड़का खड़ा होकर 'ये जो हल्का-हल्का सुरूर है...' गाना सुना रहा है। लड़के का गाना सुनने के बाद चाहत फतेह अली खान उसे यह बोलते हैं कि इस गाने को ऐसे नहीं गाओ। इसके बाद वह उस गाने को अपने अंदाज में गाकर सुनाते हैं। चाहत फतेह अली खान को देखने के लिए जुटी भीड़ उनके गाना गाते ही उनके लिए चीयर करने लगती है। उनके साथ फोटो क्लिक करने लगती है। इसके बाद चाहत फतेह अली खान वहां से निकलत जाते हैं।

चाहत फतेह अली खान को दोबारा देख लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @comedibanda नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख से अधिक लोगों ने देखा और 1200 लोगों ने लाइक किया है। कई लोगों ने चाहत फतेह अली खान को दोबारा देख कमेंट सेक्शन में अपना सिर पिटते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - भाई इस आदमी को कोई जंगल में छोड़ आओ। दूसरे ने लिखा - ये आदमी अब किसी को जीने नहीं देगा। तीसरे ने लिखा - आते ही चचा ने एक अच्छे-खासे गाने का कत्ल कर दिया। कई लोगों ने उस लड़के के सुरीली आवाज की तारीफ की जो चाहत फतेह अली खान को अपना गाना सुना रहा था।

ये भी पढ़ें:

पटरियों पर घूम रही थीं गाय, देखते ही लोको पायलट ने जो किया वह देख लोगों के मन में बढ़ गई ड्राइवर की इज्जत

Video: हरियाणवी गाने पर आंटी ने किया जबरदस्त डांस, कमर की लचक देख लोग बोलें - दिल तो अभी भी जवां है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।