1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुर्सी बेचने का ऐसा तरीका कभी नहीं देखा होगा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

कुर्सी बेचने का ऐसा तरीका कभी नहीं देखा होगा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 09, 2024 01:48 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 02:29 pm IST

सोशल मीडिया पर कुर्सी बेचने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह लोगों को जिस तरह अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी के दिखा रहा है, वैसा किसी ने नहीं दिखाया होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां कब क्या नजर आ जाए, आप कुछ अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन कई वीडियो अप्लोड किए जाते हैं मगर वायरल वही हो पाते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच पाने में सफल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके फीड पर वो सभी वीडियो आते होंगे जो वायरल होते हैं। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो सकते हैं। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

ऐसा क्वालिटी टेस्ट देखा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स नजर आ रहा है जो कुर्सी बेचने के लिए किसी मोहल्ले में गया है। आप जब भी कहीं कुर्सी खरीदने के लिए गए होंगे तो बेचने वाले ने उसकी कंपनी और गारंटी के बारे में बताया होगा लेकिन शायद ही किसी ने ऐसी क्वालिटी टेस्ट दी होगी जैसा वीडियो में इस शख्स ने दिया। शख्स ने लोगों के सामने उस कुर्सी के हर भाग को, जो मुड़ सकता था, उसे अच्छे से मोड़कर लोगों को दिखाया कि यह कुर्सी आसानी से नहीं टूटेगी। और यही कारण है कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है क्योंकि आपने कभी किसी को इस तरह से कुर्सी बेचते हुए नहीं देखा होगा। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आपकी कमर टूट जाए पर कुर्सी ना टूटे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कुर्सी अमर है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- कभी ना टूटने वाली कुर्सी, कमर टूट जाएगी पर कुर्सी नहीं टूटेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- लेकिन घर ले जाने के बाद टूट जाएगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या ही प्रचार है भाई।

ये भी पढ़ें-

Video: फोन में खोए हुए सड़क पर चल रहा था शख्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा जिसे कभी भूल नहीं पाएगा

नशे में धुत होने के बाद स्ट्रीट लाइट पोल पर जाकर सो गया शख्स, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।