1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति पड़ा था पस्त, इधर पत्नी रील में थी मस्त, अस्पताल के बेड पर लेटे अंकल का चल रहा था चेकअप, आंटी बनाती रहीं Video

पति पड़ा था पस्त, इधर पत्नी रील में थी मस्त, अस्पताल के बेड पर लेटे अंकल का चल रहा था चेकअप, आंटी बनाती रहीं Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 12, 2025 05:01 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 05:01 pm IST

आंटी जी का ये वायरल वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर करता है कि रील की चमक में हम इतने अंधे न हो जाएं कि इंसानियत और अपनों की तकलीफ को ही भूल जाएं।

अस्पताल में रील बनाती आंटी- India TV Hindi
अस्पताल में रील बनाती आंटी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया ने हमें बहुत कुछ दिया। मनोरंजन, जानकारी, और रील बनाने की बीमारी। ये एक ऐसी लत है जो अगर किसी को लग गई तो वो पागलपन की सारी हदों को पार कर देता है। लोग न जगह देखते हैं, न हालात, बस कैमरा ऑन और हो जाती है रील शुरुआत! सड़क पर हादसा हो, आपदा में लोग फंसे हों, या फिर श्मशान घाट की शांति, हर जगह रील बनाने की होड़ ने लोगों को बेशर्म बना दिया है। अब जो इस वक्त वीडियो वायरल हो रहा है, उसने तो हद ही कर दी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आंटी जी अस्पताल में अपने बीमार पति के बेड के सामने खड़े होकर रील बना रही हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अस्पताल में रील का ड्रामा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अस्पताल के कमरे में एक अंकल बेड पर लेटे हैं। इस दौरान उनका ECG चेकअप चल रहा है। एक तरफ नर्स अपना काम कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ, आंटी जी हैं जो कि इस वक्त फुल फॉर्म में चल रही हैं। दरअसल, आंटी मुस्कुराते हुए, बाल संवारते हुए, कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रही हैं और रील बना रही हैं। इतना ही नहीं, वो अंकल जी को भी फ्रेम में ले रही हैं, जो बेचारे बीमारी की हालत में अचेत लेटे हुए हैं। आंटी जी को देखकर लगता है जैसे वो अस्पताल में नहीं, किसी फाइव-स्टार रिसॉर्ट में वेकेशन मनाने पहुंची हैं।

लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर खूब लिए मजे

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @himachalirareclips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोगों ने आंटी जी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वीडियो को लेकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अरे आंटी, अंकल बीमार हैं, और आप रील में मस्त? ये तो पागलपन की हद है!" दूसरे ने मजाक में तंज कसा, "लगता है अंकल का इंश्योरेंस मोटा है, तभी आंटी इतनी खुश हैं।" एक अन्य यूजर ने तो हद कर दी, उसने लिखा, "अंकल की फील्डिंग सेट तो नहीं कर दी?" एक ने गहरी बात कही, "शादी सच में खतरनाक चीज है, भाई!" और फिर एक यूजर ने पूछ लिया, "आंटी जी, मिशन सक्सेसफुल हो गया क्या?"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

रिज्यूमे हाफ, कॉन्फिडेंस फुल: शख्स ने दिया आधा छपा CV, कहा- पहले हायर करो फिर बताऊंगा कि क्या-क्या कर सकता हूं

प्यार में जिनका कटा, उन्हें ये चायवाला दे रहा शानदार ऑफर, पोस्टर देख आप भी कहेंगे- वाह भाई! क्या स्कीम है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।