1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: भारत के लोगों की दोस्ती देख विदेशी टूरिस्ट शॉक्ड, ऑस्ट्रेलिया का भी बताया हाल; सुनकर चौंक जाएंगे आप

Video: भारत के लोगों की दोस्ती देख विदेशी टूरिस्ट शॉक्ड, ऑस्ट्रेलिया का भी बताया हाल; सुनकर चौंक जाएंगे आप

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jan 21, 2026 04:29 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 04:29 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ऑस्ट्रेलियाई ने भारत के लोगों के दोस्ती निभाने के स्टाइल पर प्रतिक्रिया दी है।

Australian tourist video, Australian tourist in india, Australian tourist indian friendship video, v- India TV Hindi
विदेशी टूरिस्ट ने दी प्रतिक्रिया। Image Source : IG/@THEAUSSIEBHAI

Viral Video: आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने वाले कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिनमें विदेशी पर्यटक भारत की तारीफ करते नहीं थकते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने भारत और ऑस्ट्रेलिया में दोस्ती के अंतरों के बारे में एक पोस्ट साझा किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। एंडी इवांस नाम के इस व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर बताया कि भारत में दोस्ती अधिक गहरी होती है, जहां दोस्त उनके जीवन में सच्ची दिलचस्पी दिखाते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया में दोस्ती का रवैया अधिक अनौपचारिक होता है। उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को प्रभावित किया है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर theaussiebhai नामक हैंडल से शेयर किया है। पर्यटक ने कहा कि,'मुझे यह समझने में थोड़ा समय लगा, लेकिन भारतीय लोग अपने दोस्तों की सफलता का जश्न मनाना पसंद करते हैं। वैसे, यह सामान्य बात नहीं है। ऑस्ट्रेलिया की तरह, यहां भी यह सामान्य बात नहीं है। आप भारत आते हैं, आपके दोस्त की सालगिरह होती है, आप उसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हैं और जश्न मनाते हैं। मैंने भारत आने से पहले अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा था।' 

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट 

इस पोस्ट को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, इसे 103,000 बार देखा गया और 4,000 से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "बिल्कुल सही! मुझे भारतीय समुदाय की यह बात बहुत पसंद है। एक अमेरिकी होने के नाते, मैं किसी को बधाई तो देता हूं, लेकिन जब तक हम बहुत करीबी न हों, तब तक मैं इंटरनेट पर उनके बारे में बढ़-चढ़कर बातें नहीं करता या पार्टी नहीं करता।" एक और यूजर ने लिखा कि, "हां, हम एक दूसरे का समर्थन करते हैं।" वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि, "एक भारतीय होने के नाते मुझे लगा कि यह हर जगह सामान्य बात है।" 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत किन चीजों में फ्रांस से बेहतर है ? इस टूरिस्ट ने गिनाएं 5 प्वाइंट्स; वायरल हो रहा Video

Video: विदेशी टूरिस्ट ने उदयपुर को 'भारत का वेनिस' बताया, पूछा-'इसका जिक्र इतना कम क्यों होता है ?'  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।