1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोनमर्ग में अचानक दरकने लगे बर्फ के पहाड़, VIDEO देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

सोनमर्ग में अचानक दरकने लगे बर्फ के पहाड़, VIDEO देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

 Published : Jan 27, 2026 11:58 pm IST,  Updated : Jan 27, 2026 11:58 pm IST

कश्मीर के सोनमर्ग में जबरदस्त हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन यह घटना कैमरे में कैद हो गई जिसमें पहाड़ी इलाके में अचानक से बर्फ का एक तूफान उठते दिख रहा है।

sonmarg avalanche- India TV Hindi
सोनमर्ग में हिमस्खलन की घटना कैमरे में कैद हो गई। Image Source : REPORTER INPUT

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में मंगलवार को एक बड़ा हिमस्खलन हुआ। CCTV फुटेज में वह पल कैद हुआ है, जिससे खराब मौसम की गंभीरता का पता चलता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पहाड़ी इलाके में अचानक से बर्फ का एक तूफान उठता है और इमारतों को अपनी चपेट में ले लेता है। हिमस्खलन की वजह से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि हिमस्खलन के खतरनाक होने के बावजूद अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। 

सोनमर्ग हिमस्खलन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रशासन ने इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों सावधानी बरतने के लिए कहा है। 

देखें वीडियो-

हिमस्खलन ने रास्ते में खड़े ट्रक को चपेट में लिया

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में पिछले साल मार्च में भी जबरदस्त हिमस्खलन हुआ था। यह हिमस्खलन गांदेरबल के सोनमर्ग में स्थित सरबल क्षेत्र में हुआ था। अचानक से बर्फ के तूफान ने एक ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया था। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में अक्सर हिमस्खलन होता रहता है और कई बार काफी खतरनाक हो जाता है। पश्चिमी हिमालय हिमस्खलन के लिए बहुत संवेदनशील है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी यूपी जैसे क्षेत्र इससे बहुत प्रभावित होते हैं।

(रिपोर्ट- आकिब रसूल)

यह भी पढ़ें-

बर्फबारी के कारण हवाई मार्ग बाधित, श्रीनगर आने-जाने वाली 58 उड़ानें रद्द, बुरी तरह फंसे सैलानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।