1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बाबा ने पैसों से जुड़ा पूछा एक गजब का सवाल, आज की जनरेशनल वालों के लिए जवाब देना होगा मुश्किल

Video: बाबा ने पैसों से जुड़ा पूछा एक गजब का सवाल, आज की जनरेशनल वालों के लिए जवाब देना होगा मुश्किल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2024 09:38 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 09:38 pm IST

इस समय सोशल मीडिया पर एक सवाल काफी वायरल हो रहा है। दरअसल एक बुजुर्ग व्यक्ति पैसों से जुड़ा एक सवाल पूछ रहे हैं जिसका जवाब देना आज की जनरेशन के लिए काफी मुश्किल होगा।

Screen Grab- India TV Hindi
बाबा ने पैसों से पूछा गजब का सवाल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंसान के मनोरंजन के लिए एक बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहां दिन भर ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते हैं जो आपका अच्छा-खासा मनोरंजन कर सकते हैं। डांस, लड़ाई और अजीब हरकत समेत तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी इन्हीं प्लेटफॉर्म पर सवालों के भी वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियोज में ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिन्हें सुनने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। कई सवालों के जवाब नई जनरेशन के बच्चे शायद ही दे पाए। अभी एक ऐसा ही सवाल का वीडिया वायरल हो रहा है।

बाबा ने कैसा सवाल पूछा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें हर किसी के लिए बाबा ने एक सवाल छोड़ा है। वीडियो में वो अपने मुंह से बोलते हुए सवाल पूछते हैं जिसका जवाब देना हर किसी के लिए संभव नहीं होगा। आइए आपको उनका सवाल पूछते हैं। बाबा पूछते हैं, '8 अठन्नी 9 चवन्नी 12 पैसा एक इकन्नी, जोड़ कर बताना है।' एक समय था जब हमारे देश में अठन्नी, चवन्नी और इकन्नी चलता था मगर आज यह सब बंद है। इसलिए इस सवाल का जवाब देना हर किसी के लिए संभव नहीं होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या जवाब दिया?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कोई बाबा के सवाल का जवाब दे सकता है क्या?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने इसका जवाब देते हुए लिखा- 6 रुपए 38 पैसा। वहीं एक यूजर ने इसका जवाब 4 रुपए 38 पैसा बताया। तीसरे यूजर ने इसके जवाब में 6 रुपए 43.5 पैसा लिखा।

ये भी पढ़ें-

अरे ये तो गिने भी नहीं जा रहे हैं, बाइक पर बैठे बच्चों की गिनती करना आपके लिए भी हो जाएगा मुश्किल, देखें Video

सड़क पर चलती दिखी 'उल्टी कार', Video देखने के बाद अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।