1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो जिला लखनऊ का नजारा, स्वैग दिखाने के चक्कर में बाबा भूल गए सभी नियम, Video हुआ वायरल

ये देखो जिला लखनऊ का नजारा, स्वैग दिखाने के चक्कर में बाबा भूल गए सभी नियम, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2024 02:45 pm IST,  Updated : May 14, 2024 02:45 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लखनऊ का बताया जा रहा है। वीडियो में एक बाबा बाइक को अलग ही स्टाइल में चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए बाबा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अलग है। यहां हर दिन कुछ नया और अनोखा देखने को मिल जाता है। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपको यह बात काफी अच्छे से पता होगी। हर दिन एक नया वीडियो यहां वायरल होता रहता है। किसी दिन डांस का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल होता है। कभी-कभी तो एक ही दिन हर तरह के वीडियो वायरल होते हुए नजर आते हैं। हर दिन की तरह आज भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लखनऊ का बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सड़क पर आप जब भी किसी वाहन को चलाते हैं तो आपको उस वाहन से जुड़े सभी नियमों का पालन करना होता है। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। मगर कार्रवाई से ज्यादा डर इस बात का होता है कि नियमों का पालन ना करने से आपके साथ हादसा हो सकता है। लेकिन अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाबा इन सभी नियमों का ताक पर रखते हुए बाइक चला रहे हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि बाबा एक बाइक चला रहे हैं मगर हैंडल को उन्होंने हाथों से नहीं बल्कि अपने एक पैर से पकड़ा हुआ है और पीछे बड़े आराम से बैठे हुए हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो को गौर से देखने पर यह भी नजर आता है कि बाइक बिना नंबर प्लेट वाली है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये लखनऊ है भईया, यहां कुछ भी हो सकता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

क्या आपने कभी खाया है डीजल वाला पराठा? Video देखकर घूम जाएगी आपकी पूरी दुनिया

लड़की के सामने हवाबाजी करना लड़के को पड़ गया भारी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।