1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 2 हिस्ट्रीसीटर ने बनाया 14 सेकेंड का वीडियो, हवाई फायरिंग से मचा बवाल, पुलिस बोली- 'किसी सूरत में नहीं छोड़ेंगे'

2 हिस्ट्रीसीटर ने बनाया 14 सेकेंड का वीडियो, हवाई फायरिंग से मचा बवाल, पुलिस बोली- 'किसी सूरत में नहीं छोड़ेंगे'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 08, 2026 12:49 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 12:49 pm IST

पुलिस की तरफ से कहा गया है कि आरोपियों ने दबदबा बनाने के लिए रील शेयर की हैं। इन दोनों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।

Firing- India TV Hindi
फायरिंग की रील बनाने वाले आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बागपत से फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक अवैध तमेंचे से फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों युवक तमंचे से फायरिंग कर रहे हैं। आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में फायरिंग करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कराया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इन दोनों युवकों पर पहले से ही फायरिंग और जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज हैं। 

मामला दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली गांव का है। एक 14 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दो युवक अवैध तमंचे के साथ खुलेआम हवा में फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक पूरी तरह फिल्मी अंदाज में पोज देते हुए गोलियां चलाते दिखते हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस

बताया जा रहा है कि युवकों ने खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कराया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की फायरिंग से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वीडियो में दिख रहे युवकों के खिलाफ पहले से ही फायरिंग और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि युवकों ने अपनी दबंगई दिखाने और इलाके में डर पैदा करने के मकसद से यह वीडियो बनाया।

वीडियो वायरल करने वाले की तलाश जारी

दोघट थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला जा रहा है, जिनसे वीडियो वायरल हुआ। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया तमंचा कहां से लाया गया और कहीं यह किसी अन्य वारदात में तो प्रयुक्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, 14 सेकंड के इस वीडियो ने बागपत में सुरक्षा व्यवस्था और अपराध पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

(बागपत से पारस जैन की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

सना के प्यार में बिना वीजा पाकिस्तान पहुंचा अलीगढ़ का लड़का, चुपचाप बना मुसलमान; गलती से 'कछु नाय है रओ' बोला और पकड़ा गया

लखनऊ में चौराहों पर लगाए गए विवादित पोस्टर, 'बंटोगे तो कटोगे' के नारे के साथ मुर्शिदाबाद कूच का ऐलान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।