1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: चश्मा छीनकर हीरो बन रहा था बंदर लेकिन महिला की जाल में फंस गया और कर बैठा बेवकूफी

Video: चश्मा छीनकर हीरो बन रहा था बंदर लेकिन महिला की जाल में फंस गया और कर बैठा बेवकूफी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 26, 2023 05:26 pm IST,  Updated : May 26, 2023 05:26 pm IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर सीढ़ी चढ़ रहे शख्स का चश्मा छीनकर भाग जाता है। फिर एक महिला अपनी चालाकी से बंदर के हाथों से चश्मे को वापस ले लेती है।

चश्मा छीनकर भाग रहा था बंदर।- India TV Hindi
चश्मा छीनकर भाग रहा था बंदर। Image Source : INSTAGRAM

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर आपने ऐसे कई वीडियो देखें होंगे जिसमें जानवर अपनी चतुराई से लोगों को हैरत में डाल देते हैं। हालांकि इस दुनिया में कई ऐसे भी जानवर हैं जो सबसे बुद्धिमान प्राणियों में गिने जाते हैं। लेकिन बंदर को चालाक नहीं माना जाता। इनकी कहानियां बस दूसरों की नकल उतारने के ऊपर है या फिर इनकी बेवकूफी भरे कारनामे के लिए है। इस बार भी बंदर अपनी हरकतों की वजह से बेवकूफ बन गया। इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे एक बंदर पहले एक शख्स का चश्मा छीनकर अपने आप को चालाक साबित करता है और फिर वह एक महिला के जाल में फंसकर बेवकूफ बन जाता है।

बंदर ने होशियारी से शख्स का चश्मा छीना

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स चश्मा पहने हुए सीढ़ियां चढ़ रहा था। तभी पास में इंतजार कर रहा एक बंदर तेजी से शख्स के पास आता है और उसका चश्मा छीन लेता है। चश्मा छीनने के बाद बंदर सीढ़ियों के कोने में जाकर चश्मा पहन कर आदमी को चिढ़ाने लगता है और खुद को बहुत स्मार्ट समझने लगता है। फिर एंट्री होती है एक महिला की। महिला बंदर को खाने के लिए कुछ फल देती है। यहां पर बंदर पिघल जाता है और फल के मोह में चश्में को भूल जाता है। बंदर का ध्यान जब फल खाने पर होता है तभी महिला बड़ी ही सफाई से उसके पास रखे हुए चश्मे को ले लेती है और उस शख्स को वापस लौटा देती है। 

बंदर की मायूसी पर दुखी हुए यूजर्स

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Animal Festiva नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने महिला को स्मार्ट लेडी कहा। जबकि कई लोग बंदर की बेवकूफी पर हंस पड़े।

ये भी पढ़ें:

सरकारी अफसर, जिसके हैं अमीरों वाले शौक

इस ट्रेन ड्राइवर की खूबसूरती पर करोड़ों लोग है फिदा, देखें Photos

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।