1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: खूब तैयारी के साथ बैटिंग करने क्रीज पर आया था बल्लेबाज, पहले ही बॉल पर आउट होकर लौटा पवेलियन

Video: खूब तैयारी के साथ बैटिंग करने क्रीज पर आया था बल्लेबाज, पहले ही बॉल पर आउट होकर लौटा पवेलियन

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 25, 2024 02:31 pm IST,  Updated : Aug 25, 2024 02:31 pm IST

बैटिंग करने के लिए क्रीज पर पहुंचे शख्स ने पहले खूब तैयारी की लेकिन फिर भी वह पहले ही बॉल पर आउट हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग ठहाके लगाते नहीं थक रहे।

क्रीज पर बैटिंग करते हुए बैट्समैन- India TV Hindi
क्रीज पर बैटिंग करते हुए बैट्समैन Image Source : SOCIAL MEDIA

 

हमारे देश में क्रिकेट को लोग धर्म मानते है और इसके महान खिलाड़ियों को अपना देवता। देश के हर कोने में लोग आपको क्रिकेट खेलते हुए मिल जाएंगे। हर कोई यहां पर कोहली और धोनी की तरह बल्लेबाज बनना चाहता है। हाल में एक ऐसे ही बल्लेबाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए खिलाड़ी ने बैटिंग से पहले खूब तैयारी की ऐसा लगा जैसे आज ये बंदा शतक जमाकर ही जाएगा लेकिन हुआ इसके ठीक ऊल्टा। बल्लेबाज पहले ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गया।

बैटिंग की तैयारी ऐसी, जैसे शतक लगाकर ही जाएगा

वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिकेट के मैदान में पिच पर आए बैट्समैन सबसे पहले अपने ग्ल्व्स पहनते नजर आ रहा है। फिर वह क्रिज से मीडिल विकेट को मिलाते हुए नजर आता है। इसके बाद स्टांस लेने के लिए अपनी पोजिशन मार्क करता है। फिर तब जाकर वह बैटिंग के लिए तैयार होता है। सामने वाली टीम का गेंदबाद गेंद फेंकने के लिए तैयार रहता है। फिर वह गेंदबाज गेंद डालता है और इधर, इतनी तैयारियों के बावजूद भी बैटिंग कर रहा बैट्समैन पहले ही बॉल पर आउट हो जाता है और वापस पवेलियन लौट जाता है।

यूजर्स को याद आए दूसरे खिलाड़ी

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @strictlyformenofficial नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो के टाइटल में लिखा है - इतनी तैयारी पहले बॉल पर आउट होने के लिए की थी। जबकि कई अन्य लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा - ऐसे तो शोएब मलिक 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ आउट हुआ था। दूसरे ने लिखा - धोनी भी ऐसी ही तैयारी के साथ आता है और कभी-कभी पहले ही बॉल पर आउट होकर चला जाता है। तीसरे ने लिखा - बड़े मैचों में सूर्य कुमार यादव ऐसे ही आउट होकर वापस जाता है। 

ये भी पढ़ें:

ऊंट को Alto कार में बिठाया, Video देख लोगों ने पूछा - आखिर कैसे हुआ यह कारामात

Video: पापा को बेटी ने गिफ्ट की ब्रांड न्यू कार, मिले सरप्राइज के बाद पिता का रिएक्शन देख लड़की की हुई खूब वाहवाही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।