1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: पापा को बेटी ने गिफ्ट की ब्रांड न्यू कार, मिले सरप्राइज के बाद पिता का रिएक्शन देख लड़की की हुई खूब वाहवाही

Video: पापा को बेटी ने गिफ्ट की ब्रांड न्यू कार, मिले सरप्राइज के बाद पिता का रिएक्शन देख लड़की की हुई खूब वाहवाही

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 25, 2024 12:30 pm IST,  Updated : Aug 25, 2024 12:30 pm IST

एक बेटी ने अपने पापा को कार गिफ्ट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देख हर कोई भावुक हो गया और उस बेटी से कहा कि तुम्हारे पिता को तुम पर बहुत नाज होगा।

बेटी ने अपने पापा को गिफ्ट की नई कार- India TV Hindi
बेटी ने अपने पापा को गिफ्ट की नई कार Image Source : SOCIAL MEDIA

एक बेटी अपने पापा की राजकुमारी होती है और एक बेटी के लिए उसके पापा ही उसके सबसे पहले हीरो होते हैं। जब तक पिता होते हैं तब तक वह उसके लिए खुशियों का पिटारा होते हैं। घर में सबसे पहले एक पिता अपनी बेटी के बारे में ही सोचता है फिर घर के दूसरे सदस्यों के बारे में। बेटी का हर सपना पूरा हो इसके लिए पिता दिन-रात मेहनत कर के उसकी खुशियों के लिए पूरी एड़ी-चोटी का जोर लगा देता है। ऐसे में कई बेटियां अपने पिता को गौरवान्वित करने से नहीं चूकती। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाप बेटी के बीच स्पेशल बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

बेटी ने पिता को दिया खास तोहफा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बेटी ने अपने पिता को ऐसा सरप्राइज दिया कि पिता के साथ-साथ वीडियो देखने वाले भी इस पल को देखकर भावुक हो गए। दरअसल, बेटी ने अपने पापा को एक ब्रांड न्यू कार गिफ्ट की। कार के शोरूम में खड़े पिता को जब सेल्समैन उनके हाथ में कार की चाभी थमाता है तो वह चौंक जाते हैं। वहीं, बेटी पिता को सरप्राइज देने के बाद ताली बजाकर हंसते हुए इस पल को सेलिब्रेट करती नजर आती है। पिता को जब यह एहसास होता है कि उनकी बेटी ने उन्हें कार गिफ्ट की है तो उनका रिएक्शन वाकई देखने लायक है। अंदर से खुशी के आंसू और चेहरे पर मु्स्कान के साथ पिता अपनी बेटी की ओर देखते हैं और बहुत ही गौरवान्वित होते हैं।इसके बाद बेटी उन्हें उनके कार के पास कार की रैपिंग हटाने के लिए ले जाती है। पिता जी कार पर डले हुए लाल पर्दे को हटाते हैं और उनके सामने एक ब्रांड न्यू कार खड़ी होती है। फिर लड़की के पापा उस कार को ड्राइव करते हुए बाहर ले आते हैं। इस दौरान लड़की की मां भी उनके साथ होती है।  

दिल को छू गया यह Video

वीडियो काफी प्यारा ओर इन्स्पायरिंग है, पापा को कार गिफ्ट करने वाली लड़की के इस वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह लड़की की तारीफ किए बिना नहीं रहा। लड़की के पिता की चेहरे पर दिख रही स्माइल इस बात की गवाह थी कि आज उस पिता को अपनी बेटी पर कितना गर्व है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 43 लाख लोगों ने देखा और ढाई लाख लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर आपका रिएक्शन कैसा रहा हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें:

लाखों में बिकी 20 लीटर दूध देने वाली ये भैंस, कीमत इतनी कि कायम हो गया रिकॉर्ड

लड़की का झुमका खोया तो खोजने में लग गई पब्लिक, Video शेयर कर कहा - खोई चीज तो नहीं मिली लेकिन प्यारे लोग मिल गए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।