1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऊंट को Alto कार में बिठाया, Video देख लोगों ने पूछा - आखिर कैसे हुआ यह कारामात

ऊंट को Alto कार में बिठाया, Video देख लोगों ने पूछा - आखिर कैसे हुआ यह कारामात

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 25, 2024 01:21 pm IST,  Updated : Aug 25, 2024 01:21 pm IST

एक ऑल्टो कार में ऊंट को बैठे देख लोग हैरान रह गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में बस एक ही सवाल था कि आखिर ऑल्टो कार में ऊंट बैठा कैसे?

Alto कार में बैठा दिखा ऊंट- India TV Hindi
Alto कार में बैठा दिखा ऊंट Image Source : SOCIAL MEDIA

मारुती की ऑल्टो कार को हर तरह से लोगों के लिए परफेक्ट होती है। कम कीमत में अच्छी माइलेज और साथ में इसे कहीं पर भी ले जा सकते हैं। रास्ता चाहे कैसा भी हो ऑल्टो कार आपको कभी निराश नहीं करेगी। खैर ये तो रही कार की खासियत अब आइए आपको इसे चलाने वालों की एक दिलचस्प खासियत दिखाते हैं। कुछ लोगों ने इस कार का इस्तेमाल कुछ ऐसे किया कि देखने वालों ने अपनी सिर पीट लिया। 

ऑल्टो कार का ऐसा इस्तेमाल पहले कभी नहीं देखा होगा आपने

दरअसल, एक ऑल्टो कार के मालिक ने कार को मालगाड़ी बना दिया। ऑल्टो की औकात से भी ज्यादा समान उस पर लाद दिया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑल्टो कार के ऊपर कुछ बांस बल्ली रखे गए हैं। फिर उसके ऊपर बोरियों में आनाज रखा गया है। उसके ऊपर भी कुछ लोग बड़े आराम से बैठे हुए हैं। साथ में कार के अंदर लोग भी ठूंस-ठूंस कर भरे हुए हैं। सबसे ज्यादा हैरानी तो तब हुई जब ऑल्टो कार में एक बकरी और एक ऊंट बैठे हुए दिखे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऊंट और बकरी का सिर कार की खिड़की से बाहर निकला हुआ है। 

ऊंट को कार में देख लोगों ने पूछा कैसे हुआ ये

इस ऑल्टो कार को देखने के बाद ऐसा लग रहा जैसे कार पर उससे 10 गुना ज्यादा वजन लाद दिया गया है। यहां तक तो फिर भी ठीक था लेकिन कार के अंदर ऊंट को कैसे बैठाया गया? असल में यह चर्चा का विषय है। जितने लोगों ने भी इस कार को देखा सबके मन में सिर्फ एक ही सवाल आया कि आखिर इस कार के अंदर ऊंट को बैठाया कैसे गया। हालांकि कार का वीडियो जब वायरल हुआ तो इस पर लोगों का जवाब भी आने लगा। कुछ लोगों ने कहा कि पहले ऊंट को रखा होगा, फिर उसके ऊपर कार को बनाया गया होगा। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने आज तक ऑल्टो कार का ऐसा उपयोग कभी नहीं देखा। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rajlove7594 नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट भी किए हैं।

ये भी पढ़ें:

Video: पापा को बेटी ने गिफ्ट की ब्रांड न्यू कार, मिले सरप्राइज के बाद पिता का रिएक्शन देख लड़की की हुई खूब वाहवाही

लाखों में बिकी 20 लीटर दूध देने वाली ये भैंस, कीमत इतनी कि कायम हो गया रिकॉर्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।