1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेंगलुरु में आसमान का हुआ सतरंगा, अद्भुत नजारे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

बेंगलुरु में आसमान का हुआ सतरंगा, अद्भुत नजारे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 01, 2024 01:00 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 01:00 pm IST

बीते कल बेंगलुरु का आसमान सिर्फ नीले रंग का नहीं बल्कि कई रंगों में दिखा। आसमान का यह रंग कैसे हुआ, इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के दावे कर रहे हैं।

बेंगलुरु में आसमान कई रंगों में रंगा दिखा - India TV Hindi
बेंगलुरु में आसमान कई रंगों में रंगा दिखा Image Source : SOCIAL MEDIA

आमतौर पर आसमान नीले रंग का दिखता है। लेकिन बीते कल जब बेंगलुरु के लोगों ने ऊपर आसमान की तरफ नजर डाली तो जो कुछ भी देखा वह देखकर वे हैरान रह गए। दरअसल, कल आसमान का रंग सिर्फ नीला नहीं था बल्कि वह कई रंगों में दिख रहा था। इस नजारे को देखते ही लोगों ने इसकी तस्वीर अपने-अपने कैमरों में कैद कर ली। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है।

रहस्यमयी रंगों को लेकर लोग कर रहे तरह-तरह के दावे

इसे देखने पर लोगों को शुरू में लगा कि शायद कोई इंद्रधनुष निकला हुआ है। लेकिन जैसे ही ये सतरंगे बादल आसमान में बढ़ने लगे तब लोगों को यह एक जादुई घटना लगने लगा। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के दावे करने लगे। जहां कई लोगों ने इस घटना को पहले कभी ना होने वाली घटना बताया। कई लोगों ने दावा किया कि ये रोशनियां बेंगलुरु के ऊपर से गुजरने वाले एक धूमकेतु की वजह से देखने को मिल रही थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि आसमान में ये रंग धूमकेतु C/2023 A3 (त्सुचिनशान-एटलस) की वजह से है, जो हाल में ही धरती के करीब से गुजरा था। हालांकि इंडिया टीवी इन दावों की पुष्टि नहीं करता।   

सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे आसमान की तस्वीर

इस घटना को लेकर कई लोगों का कहना है कि हैदराबाद के निवासी भी 2 अक्टूबर को इस धूमकेतु की झलक देख सकते हैं। खगोल फोटोग्राफर उपेंद्र पिनेली ने कहा, 'धूमकेतु 80,000 से अधिक वर्षों के बाद सौर मंडल का दौरा कर रहा है। यह पृथ्वी से लगभग 129.6 मिलियन किलोमीटर दूर है, और वर्तमान में सेक्स्टन्स तारामंडल में स्थित है।' पिछले दो दिन से बेंगलुरु के फोटोग्राफर्स इस रहस्यमयी रोशनी और सतरंगे आसमान की तस्वीर खूब शेयर कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें:

Video: शादी वाले दिन दुल्हन के माता-पिता ने दिया ऐसा गिफ्ट, खुशी के मारे उछलने लगा कपल

Sea Beach पर मौज कर रहे थे लोग, अचानक सिर के ऊपर से गुजरा प्लेन, खड़े-खड़े लोगों के सूख गए प्राण

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।