1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आगे-पीछे करने के चक्कर में युवक गया जमीन के भीतर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आगे-पीछे करने के चक्कर में युवक गया जमीन के भीतर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 Published : Mar 24, 2023 04:54 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 04:58 pm IST

कुछ घटनाएं तो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। जैसे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मानव निर्मित गड्ढा खोदा गया है।

biker falls into pothole- India TV Hindi
बाइक वाला गड्ढा में गिर जाता है Image Source : TWITTER

सड़कों पर गड्ढे होना आम बात है। कई दुर्घटनाएं सड़कों पर गड्ढों के कारण भी होती हैं। कुछ गड्ढे तो ऐसे हैं जो इंसानों ने खोदे होते हैं। उनके वजह से भी कई ऐसी घटनाएं हो जाती है, जिनके बारे में सोचा नहीं जा सकता है। कुछ घटनाएं तो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। जैसे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मानव निर्मित गड्ढा खोदा गया है। इस गड्डे के कारण एक व्यक्ति घायल हो जाता है। 

बाइक वाले की क्या गलती है?

ये वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक सवार आदमी नजर आ रहा है। आदमी बाइक को बैक करके जाने की तैयारी में दिख रहा होता है लेकिन क्या पता उसके पीछे खोदा गया गड्ढा उसका इंतजार कर रहा है। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि वो अचानकर से गड्ढा में गिर जाता है। इसमें सबसे हैरानी की बात है कि वो बाइक के साथ नीचें गिर जाता है। 

यूजर्स ने ली चुटकी 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'पृथ्वी के केंद्र की यात्रा' वीडियो पर खबर लिखें जाने तक एक लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर ट्विटर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक काफी डरवाना दुर्घटना है। एक यूजर ने लिखा कि एक कैप्शन काफी सही लिखा गया है। एक यूजर ने युवक के साथ अपनी दुख बांटी है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन अपने आप में चौंकाने वाले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।