1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब काले तेंदुए ने किया हिरण का शिकार, फिर कहानी में आया नया मोड़, देखें वीडियो

जब काले तेंदुए ने किया हिरण का शिकार, फिर कहानी में आया नया मोड़, देखें वीडियो

 Reported By: Rajesh Kumar, Edited By: Ravi Prashant
 Published : Mar 17, 2023 04:58 pm IST,  Updated : Mar 17, 2023 05:22 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में आप तेंदुए का आतंक देख सकते हैं कि कैसे वो एक हिरण का शिकार करता है।

black panther hunted deer- India TV Hindi
काले तेंदुए ने हिरण का शिकार किया Image Source : INDIA TV

हम में से कई लोग ऐसे होंगे जो बचपन से ही वाइल्डलाइफ वीडियो देखते आ रहे होंगे। आज भी ऐसे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाता है। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन नहीं होता। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में आप तेंदुए का आतंक देख सकते हैं कि कैसे वो एक हिरण का शिकार करता है। 

काले तेंदुए ने शिकार किया फिर

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक काला तेंदुआ हिरण को मुंह में लिए हुए नजर आ रहा है। हिरण पूरी तरह मर चुका है। ब्लैक तेंदुआ हिरण को लिए इधर-उधर देख रहा होता है। वीडियो देखकर लगता है कि वह हिरण को अपना आहार बना लेगा, लेकिन यहां तो सारा खेल ही उल्टा हो जाता है। आप वीडियो में कुछ देर बाद देखेंगे कि एक तेंदुआ आता है, जिसे देखकर काला तेंदुआ भाग जाता है। । इसके बाद वह हिरण को अपने कब्जे में ले लेता है। 30 सेकंड का वीडियो काफी थ्रिलिंग है।

एक अलग केमिस्ट्री दिखी
आपको बता दें कि ये वीडियो महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ताडोबा टाइगर रिजर्व का है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वैसे आए दिन तेंदुए के आतंक के वीडियो सामने आते रहते हैं। इस वीडियो में तेंदुए और ब्लैक तेंदुआ के बीच एक अलग ही केमिस्ट्री नजर आ रही है। इसलिए ये वीडियो तेंदुए के दूसरे वीडियो से अलग है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।