1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रोती हुई बच्ची को रोटी खिला रही नेत्रहीन मां, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक

रोती हुई बच्ची को रोटी खिला रही नेत्रहीन मां, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 27, 2023 06:12 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 06:12 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नेत्रहीन मां अपनी बेटी को किसी तरह से खाना खिला रही है। यह वीडियो यूजर्स को इमोशनल कर रहा है।

रोती हुई बेटी को रोटी खिलाती हुई दृष्टिहीन मां।- India TV Hindi
रोती हुई बेटी को रोटी खिलाती हुई दृष्टिहीन मां। Image Source : INSTAGRAM

दुनिया के हर मां-बाप को अपने बच्चे से ज्यादा प्यार होता है। मां का प्यार ही एक ऐसी चीज है जो कभी खत्म नहीं होती और न ही वह कम होती है। मां किसी भी हालत में रहे सबसे पहले उसे अपना बच्चा ही दिखता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नेत्रहीन मां अपनी रोती हुई बच्ची को रोटी में नमक और तेल लगाकर खाने को देती है। वीडियो को देखने के बाद आपकी भी आंखें भर आएंगी। लेकिन आपको यह वीडियो जरूर देखना चाहिए।

वीडियो में दिखा मां का प्यार

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्ची भूख के मारे रो रही है। पास में ही बैठी उसकी मां आखों से देखने में असमर्थ है लेकिन बच्ची का रोना सुनकर वह अपने हाथ से टटोलते हुए एक रोटी पर नमक और तेल लगाकर बच्ची को खिला रही है। यह वीडियो देखने के बाद किसी का भी दिल पसीज जाएगा। मां चाहे जैसी भी हो, अंधी, गूंगी, बहरी, लंगड़ी चाहे कैसी भी हो लेकिन उसके बच्चों की देखभाल उससे अच्छा कोई नहीं कर सकता है। 

वीडियो देख इमोशनल हुए यूजर्स

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @loves_xpress नाम के पेज से शेयर किया गया है। यह वीडियो हर किसी का दिल छू रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा है। वहीं वीडियो के 7 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी इमोशनल नजर आएं। कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि उन्हें उनकी मां का प्यार याद आ गया। वहीं कुछ लोगों ने मातृशक्ति को प्रणाम किया।   

ये भी पढ़ें:

कोरियन एंबेसी पर चढ़ा नाटू-नाटू का खुमार, पीएम मोदी ने भी शेयर किया Video

शख्स के इस टैलेंट को देखकर हिल गया पूरा इंटरनेट, आवाज सुन आसमान में मंडराने लगे हजारों कौए, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।