1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स के इस टैलेंट को देखकर हिल गया पूरा इंटरनेट, आवाज सुन आसमान में मंडराने लगे हजारों कौए, देखें Video

शख्स के इस टैलेंट को देखकर हिल गया पूरा इंटरनेट, आवाज सुन आसमान में मंडराने लगे हजारों कौए, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 27, 2023 05:30 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 05:30 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक इंसान कौवों की आवाज निकालते हुए दिख रहा है। इस शख्स ने कौवों की आवाज निकाल कर आसमान में कौवों का अंबार लगा देता है।

कौवों की आवाज निकालता है यह शख्स।- India TV Hindi
कौवों की आवाज निकालता है यह शख्स। Image Source : INSTAGRAM

हमारे देश में एक से बढ़कर एक कलाकार भरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन इनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। लोग भी ऐसे वीडियो को देखकर बहुत खुश और हैरान होते हैं। कई लोग तो वीडियो में ऐसे-ऐसे टैलेंट दिखाते हैं जिन्हें हम देखकर दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए इसे देखने के बाद इंटरनेट की जनता तो बिल्कुल ही भौंचक रह गई है। वीडियों में शख्स जो टैलेंट दिखा रहा है वह हर रोज देखने को नहीं मिलता।

आवाज लगाकर शख्स ने कौवों को बुलाया

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदा मैदान में खड़ा है और वह अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए दूसरे व्यक्ति से कैमरा ऊपर उठाने के लिए कहता है और बताता है कि देखिए अभी आसमान बिल्कुल खाली है। जिसके बाद वह अपने मुंह से कौए की तरह आवाज निकालने लगता है। उसकी आवाज सुनकर दूर-दूर से कौए खिंचे चले आते हैं। थोड़े ही देर में आसमान में कौवों का अंबार लग जाता है। शख्स के सर पर इतने कौए कांव-कांव कर मंडराने लगते हैं कि कोई उनकी गिनती भी न कर पाए।

यूजर्स ने की शख्स के टैलेंट की तारीफ

वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इसे देख कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा- लगता है बंदे ने ज्यादा ही कौआ बिरीयानी खा ली है। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- भाई का यह टैलेंट गजब का है। जबकि कई यूजर्स शख्स के टैलेंट की बहुत तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

दो हिरणों की लड़ाई के बाद सामने आया Video, दूसरे का सर धड़ से अलग कर सींग में फंसाया

जंगल सफारी के दौरान टूरिस्ट की हरकतों से नाराज हुए गैंडे, फिर जो हाल किया खुद ही Video में देख लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।