1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दो हिरणों की लड़ाई के बाद सामने आया Video, दूसरे का सर धड़ से अलग कर सींग में फंसाया

दो हिरणों की लड़ाई के बाद सामने आया Video, दूसरे का सर धड़ से अलग कर सींग में फंसाया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 26, 2023 06:03 pm IST,  Updated : Feb 26, 2023 06:18 pm IST

ट्विटर पर एक बहुत ही डरावना वीडियो देखने को मिला है। जिसमें एक हिरण के सींग में दूसरे हिरण का कटा हुआ सिर फंसा हुआ है।

वीडियो में दिखा भयावह हिरण का रूप।- India TV Hindi
वीडियो में दिखा भयावह हिरण का रूप। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ के वीडियो आए दिन देखने को मिल जाते हैं। इन वीडियो में अधिकतर यही देखा जाता है कि खूंखार जानवर दूसरे कमजोर जानवर पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसे वीडियो बहुत ही खतरनाक और डरावने लगते हैं। लेकिन यहां तो एक जैसे ही दो जानवर आपस में भीड़ गए और फिर जो हुआ वह तो वीडियो देखकर ही समझ में आ जाएगा। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनमें जानवरों का प्यार और उनकी मस्ती भरी शैतानियां देखने को मिलती है। 

ट्विटर पर वायरल हो रहा यह भयावह वीडियो

फिलहाल वायरल हो रहे इस वीडियो को देखते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हिरण सड़क किनारे सूखे घास को खा रहा है। लेकिन वह दिखने में बहुत ही भयावह लग रहा है। हिरण को देखने पर पता चल रहा है कि उसकी सींग में एक और हिरण की कटी हुई गर्दन सींग समेंत फंसी हुई है। इस वीडियो को आप देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इस हिरण की लड़ाई किसी दूसरे हिरण से हुई होगी। जिसके बाद ये बताने कि जरूरत नहीं पड़ेगी कि कौन हारा होगा और कौन जीता होगा। 

वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट

इस वीडियो को ट्विटर पर @JustTerrifying नाम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- हिरणों की लड़ाई हुई होगी और यह बिल्कुल साफ है कि कौन जीता होगा। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मैंने जानवरों की दुनिया में पहली बार इतना खतरनाक वीडियो देखा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान उस मरे हुए हिरण की आत्मा को शांती दे।

ये भी पढ़ें:

गजब का ट्रांस्फॉर्मेशन, कभी इस महिला का वजन हुआ करता था 450 किलो, घर तोड़कर निकालना पड़ा था बाहर

सुरंग में घुसते ही गायब हो गई थी ट्रेन, 100 साल बाद भी कुछ पता नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।