1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion Test: क्या आप 7 सेकंड में जंगल में छिपी छतरी को खोज सकते हैं?

Optical Illusion Test: क्या आप 7 सेकंड में जंगल में छिपी छतरी को खोज सकते हैं?

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 26, 2023 04:16 pm IST,  Updated : Feb 26, 2023 04:16 pm IST

दिए गए तस्वीर में जंगल में एक एक छतरी छिपी हुई है। क्या आप 7 सेकंड में छाता खोज सकते हैं? इस ऑप्टिकल इल्यूजन को हल कर आप अपने दिमाग को चेक कर सकते हैं।

Optical Illusion Test- India TV Hindi
Optical Illusion Test Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें (Optical Illusion Picture) शेयर की जाती हैं। बचपन में हम तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करने वाले गेम खेलते थे। लोग अब इस खोल को ऑनलाइन खेलते हैं। इसके माध्यम से आप अपने दिमाग का टेस्ट ले सकते हैं। इस तरह की तस्वीरों को ही ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। हम भी आपके लिए हर दिन तरह-तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन क्विज लेकर आते हैं जो आपके दिमाग को तरोताजा कर सकते हैं। आपने अभी तक कई दिलचस्प और दिमाग को घुमा देने वाले ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) देखे होंगे जिनमें छिपी पहेलियों को सुलझाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। हम आपके लिए आज एक इस तरह की तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको जंगल में छिपी हुई छतरी को खोजना है। 

7 सेकेंड में खोजें छतरी

छतरी बिल्कुल आपकी आंखों के सामने ही है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इस तस्वीर में छिपी छतरी  नजर नहीं आ रही है। अगर आपको यह नजर आ रही है तो आपकी आंखें और दिमाग वाकई में तेज है। लेकिन अगर आप इसे नहीं खोज पा रहे हैं तो आपको अपनी अवलोकन क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आखों का धोखा। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का अधिकतर लोग गलत जवाब देते हैं। तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है।

Optical Illusion Test
Image Source : SOCIAL MEDIAOptical Illusion Test

Optical Illusion Test
Image Source : SOCIAL MEDIAOptical Illusion Test

ये रहा जवाब

अब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें छतरी कहां पर छिपी हुई है। बाज की नजर रखने वाले लोगों के भी इस तस्वीर में छतरी को खोजने में पसीने छूट जाएंगे। अब देखना है कि क्या आप इस छतरी को 7 सेकेंड के अंदर खोज लेते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इनमें छिपी चीजों को खोजने में लोगों का दिमाग घूम जाता है। अगर आप भी इस तस्वीर में छतरी को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। चलिए अब हम आपको बता देते हैं कि इस तस्वीर में जंगल के अंदर छतरी कहां पर छिपी हुई है। तस्वीर को गौर से देखेंगे तो आप पाएंगे कि तस्वीर के बाएं तरफ सबसे किनारे वाले पेड़ के नीचे वह छतरी रखी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।