1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये दिल, आखिर किसका है? अगर नहीं जानते तो यहां जानिए इसका जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये दिल, आखिर किसका है? अगर नहीं जानते तो यहां जानिए इसका जवाब

 Published : Mar 15, 2023 06:37 am IST,  Updated : Mar 15, 2023 06:44 am IST

इस दिल को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। जहां तक हमें उम्मीद है कि आपने इससे पहले ब्लू व्हेल का दिल नहीं देखा होगा।

what animal has a heart- India TV Hindi
आखिर किस जानवर का दिल है Image Source : TWITTER

समुद्र की गहराइयों में आज भी कई ऐसे रहस्य छुपे हुए हैं जिनके बारे में इंसानों को कोई अंदाजा नहीं है। समय-समय पर समुद्र की सतह में रहने वाले विशाल प्राणियों के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर दिखाई देते हैं और लोगों को चकित कर देते हैं। उद्योगपति हर्ष गोयनका ने ऐसा ही एक पोस्ट शेयर किया है जिससे पता चलता है कि एक पूर्ण विकसित ब्लू व्हेल का दिल कितना बड़ा होता है। इस दिल को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। जहां तक हमें उम्मीद है कि आपने इससे पहले ब्लू व्हेल का दिल नहीं देखा होगा। तो चलिए आपको दिखाते हैं। 

बड़े दिल को देख हो जाएंगे हैरान

ब्लू व्हेल पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़े प्राणियों में से एक हैं। गोयनका की पोस्ट में एक ब्लू व्हेल के दिल की तस्वीर शामिल है जो 2014 में न्यूफ़ाउंडलैंड में बह गया था। यह काफी अच्छी स्थिति में आज भी है और वैज्ञानिक इसके 440 पाउंड (लगभग 200 किलोग्राम) को टोरंटो के रॉयल ओंटारियो संग्रहालय में संरक्षित करने में सक्षम सफल हुए थे। 

इसका बड़ा दिला है
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल से फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'यह एक ब्लू व्हेल का संरक्षित दिल है जिसका वजन 181 किलोग्राम है। यह 1.2 मीटर चौड़ा और 1.5 मीटर लंबा है और इसके दिल की धड़कन 3.2 किमी से अधिक दूर से सुनी जा सकती है' इस फोटो को पोस्ट करने के बाद ट्विटर यूजर्स के रिप्लाई भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा कि डायनासोर का है।' एक यूजर ने लिखा कि इसका दिल काफी बड़ा है। कई अन्य यूजर्स भी अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं, जिनके रिप्लाई देख आप चौंक जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।