1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: सांप को पानी में उबाला, पीस-पीस काटा और नमक-मिर्च छिड़क कर बना डाला सूप, फिर खूब मजे से खाया

Video: सांप को पानी में उबाला, पीस-पीस काटा और नमक-मिर्च छिड़क कर बना डाला सूप, फिर खूब मजे से खाया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 03, 2025 01:36 pm IST,  Updated : May 03, 2025 01:37 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला सांप का सूप बनाकर उसे चाव से खा रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की तो नींद ही उड़ गई।

सांप का सूप बनाते दिखी महिला- India TV Hindi
सांप का सूप बनाते दिखी महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

सांप एक ऐसा जीव है जिसे देखकर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अब ऐसे जीव को खाने की कल्पना भी कोई कैसे कर सकता है। लेकिन दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सांप को बड़े ही चाव से खाया जाता है। इन देशों में चीन, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देश शामिल है। कई अफ्रीकी देशों में भी ऐसी कई जनजातियां हैं जो सांप को कच्चा चबा जाती हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला सांप का सूप बनाते नजर आ रही है। इतना ही नहीं ये महिला उस सांप का सूप बनाकर उसे बड़े ही चाव से खा रही है।

सांप का सूप बनाकर खा गई महिला

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला एक विशालकाय सांप को एक बड़े से बर्तन में डालकर उसे पानी में उबालते हुए नजर आ रही है। इसके बाद वह सांप के ऊपरी परत को साफ करती है और उसे फिर से पानी में उबलने को डाल देती है। जब सांप पूरी तरह से उबल जाता है तो फिर महिला उसे पीस-पीस कर काट देती है। इसके बाद महिला एक बर्तन में सूप का मसाला तैयार करती है। जिसमें वह हरा प्याज, निंबू, मिर्च-मसाला लगाकर उसमें सांप को डाल देती है। फिर महिला उस सूप में सांप को अच्छी तरह से मिलाने के बाद उसे चाव से खाने लगती है। 

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा शेयर

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर @JungleFood नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2.5 मिलियन लोगों ने देखा और 68 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर 9 हजार लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने सांप को खाने के कई तरह के फायदे गिनाए तो कई लोगों ने इस वीडियो पर घृणा दिखाई। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर बताया कि, "सांप का सूप खाने से शरीर में गर्मी आती है, रक्त संचार बेहतर होता है और कई बीमारियों से हमें राहत मिलती है।" दूसरे ने लिखा- "छी! यार ये लोग सांप को कैसे खा सकते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पानी में घात लगाए बैठा था कछुआ, मौका मिलते ही सांप को बनाया अपना शिकार, Video देख लोगों को नहीं हुआ यकीन

देख रहे हो डॉली भाई की प्रीमियम किस्मत! गोरी मैम लोग छोड़ने को राजी तक नहीं, लाइन में लगकर ले रहीं Selfie

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।