1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अजीबोगरीब फैशन ने हिलाया लोगों का दिमाग, बोरे से बनाया ऐसा प्लाजो, कीमत सुनकर एक सेकेंड में छोड़ देंगे दुकान

अजीबोगरीब फैशन ने हिलाया लोगों का दिमाग, बोरे से बनाया ऐसा प्लाजो, कीमत सुनकर एक सेकेंड में छोड़ देंगे दुकान

 Published : Feb 15, 2023 05:53 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 05:53 pm IST

एक ड्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कपड़े देखकर भी आप कहेंगे कि ये हो क्या रहा है?

bori se plazzo banaya- India TV Hindi
एक ड्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Image Source : INSTAGRAM/SACHKADWAHAI

पूरी दुनिया में फैशन का एक अलग ही चलन चल रहा है। फैशन के नाम पर आजकल ऐसे अजीबोगरीब कपड़े देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। उन कपड़ों को देखने के बाद लगता है कि ये बेहद सस्ते होंगे लेकिन कीमत भी ऐसी है कि आम आदमी इसे खरीदने की सोच भी नहीं सकता। ऐसी ही एक ड्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कपड़े देखकर भी आप कहेंगे कि ये हो क्या रहा है?

बोरी की प्लाजो महज 60 हजार में

आप वीडियो में देख सकते हैं कि बोरियों से बनी प्लाजो नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 60 हजार रुपये है। सामान रखने के लिए हम बोरे का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यहां फैशनपरस्तों ने प्लाजो बनाया है। आपको बता दें कि ऐसी बोरियां जूट से बनाई जाती हैं। यह प्लाजो उसी बोरी से बनाई गई है। इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस बोरी की कोई कीमत नहीं है, बोरी से बनी प्लाजो की कीमत 60 हजार है। इस प्लाजो को आम आदमी खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता। वहीं इस कपड़े को देखकर वह कहेगा कि इसे खरीदने से अच्छा है कि घर में पड़े बोरों से प्लाजो न बनाई जाए। 

क्या इस दुकान की मालिक उर्फी है? 
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या आप इस बोरी के प्लाजो के 60 हजार रुपये देंगे। वीडियो पर 20 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 65 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स के जवाब भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या इस दुकान की मालिक उर्फी है क्या? वहीं एक यूजर ने लिखा, 'हम खुद बनाएंगे, नहीं चाहिए। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि मुझे इसे फ्री में भी नहीं लेना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।