1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बॉटल शॉवर ट्रेंड: रिश्तों की डोर को मजबूत करता कपल का यह शानदार Video हुआ वायरल

बॉटल शॉवर ट्रेंड: रिश्तों की डोर को मजबूत करता कपल का यह शानदार Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 27, 2024 01:44 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 04:25 pm IST

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में चल रहे बॉटल शॉवर ट्रेंड पर एक कपल ने बहुत ही प्यार वीडियो शूट किया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉटल शॉवर ट्रेंड पर वीडियो बनाता कपल- India TV Hindi
बॉटल शॉवर ट्रेंड पर वीडियो बनाता कपल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर जिस चीज को लोग बड़ी संख्या में फॉलो करने लगते हैं, उसे ट्रेंड करना कहा जाता है और हाल में बॉटल शॉवर खूब ट्रेंड में है। इस नए ट्रेंड में लोग पानी की बॉटल के ऊपरी हिस्से में छेद कर उसे शॉवर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। किसी भी स्ट्रीट लाइट के नीचे लोग अपने पार्टनर के साथ बॉटल शॉवर करते हुए दिख जा रहे हैं। फिलहाल इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक कपल का भी वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस ट्रेंड के जरिए कपल ने दुनिया वालों को बहुत ही खास संदेश दिया है। वीडियो के जरिए कपल ने रिश्तों में बराबरी के दर्जे के महत्व के बारे में लोगों को बताया है।

बॉटल शॉवर ट्रेंड कपल ने बनाया वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल बॉटल शॉवर ट्रेंड पर वीडियो बनाने के लिए पहले कैमरे को सेट करता है। फिर महिला अपने हाथ में एक पानी से भरा हुआ बॉटल लिए खड़ी हो जाती है। जिसके बाद  शख्स अपनी पत्नी को गोद में उठाने लगता है लेकिन पत्नी का वजन ज्यादा होने से बेचारा पति उसे उठा नहीं पाता। जिसके बाद कपल थोड़ा निराश हो जाता है। फिर अगले ट्रांजिशन में महिला अपने पति को गोद में उठा लेती है और पति बॉटल को ऊपर उठाए पानी के फुहारे बरसा रहा है। साथ में वाइफ अपने पति को गोद में लिए गोल-गोल घूम रही है। कैमरे में लाइट के नीचे यह नजारा बेहद ही जबरदस्त दिखता है।

करोड़ों लोगों ने देखा यह Video

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @iamsajidshahid नाम के यूजर ने शेयर किया है। साथ ही वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा है - "लो पलट दिया तुम्हारा ट्रेंड।" वीडियो को अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और 45 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने कपल के इस खूबसूरत रिश्ते की खूब तारीफ की तो कई लोगों ने इन्हें दुनिया का सबसे क्यूट कपल बताया।  

ये भी पढ़ें:

शीर्ष पर पहुंचने के लिए बहुत ही काम के हैं ये मंत्र, दही हांडी पर महिंद्रा ने तस्वीर शेयर कर लोगों को किया मोटिवेट

वाइफ को कैसे करें खुश, शख्स ने Video शेयर कर बताया शानदार Idea

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।