1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ग्राइंडर मशीन में फंसी शर्ट और पिस गया लड़का, दर्दनाक मौत का Live Video आया सामने

ग्राइंडर मशीन में फंसी शर्ट और पिस गया लड़का, दर्दनाक मौत का Live Video आया सामने

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 17, 2024 12:13 pm IST,  Updated : Dec 17, 2024 01:37 pm IST

हादसे कब और कैसे हो जाएं, इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। अब इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए जिसमें एक लड़का काम के दौरान ग्राइंडर मशीन में फंस गया और मशीन में ही पिस गया। घटना मुंबई के वर्ली की बताई जा रही है।

काम कर रहा 19 साल का लड़का मशीन में ही पिस गया- India TV Hindi
काम कर रहा 19 साल का लड़का मशीन में ही पिस गया Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही दर्दनाक और खौफनाक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के को ग्राइंडिंग मशीन में पिसते हुए देखा जा सकता है। इस खौफनाक वीडियो को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का ग्राइंडिंग मशीन के पास खड़े होकर उसमें कुछ पिस रहा है। तभी लड़का उस मशीन की चपेट में आ जाता है और उसी मशीन में वह पिस जाता है। घटना का वीडियो पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

काम के दौरान ग्राइंडर में पिस गया लड़का

वीडियो को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आए हैं। जिनमें बताया गया है कि यह घटना मुंबई के वर्ली आदर्श नगर की है। जहां लड़का सड़क किनारे बने चाइनीज फूड स्टॉल पर काम कर रहा था। घटना तब हुई जब वह ग्राइंडर मशीन के पास खड़े होकर मंचूरियन और चाइनीज भेल के लिए कच्चा माल तैयार कर रहा था। इसी दौरान उसकी शर्ट ग्राइंडर मशीन में फंस गई और वह ग्राइंडर के चेपट में आ गया। ग्राइंडर में लड़के की शर्ट जैसे ही फंसी वह झटके से मशीन के अंदर कुछ इस तरह से फंसा की उसमें से उसका निकलना मुश्किल हो गया। जिसके बाद लड़का उसी ग्राइंडर में पिस गया। 

लड़के की मौत, दुकान के मालिक पर FIR दर्ज

मृतक लड़के का नाम सूरज नारायण यादव है और वह सिर्फ 19 साल का था। सूरज झारखंड का रहने वाला था। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर सूरज को मशीन से बाहर निकाला। जिसके बाद लड़के को KEM अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर पुलिस ने चाइनीज फूड स्टॉल के मालिक सचिन कोठेकर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। स्टॉल मालिक सचिन कोठेकर ने पुलिस को बताया कि उसने सूरज को चार महीने पहले ही अपने स्टॉल पर फूड प्रेपरेशन में मदद करने के लिए काम पर रखा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सूरज को ग्राइंडर मशीन के संचालन का कोई अनुभव या प्रशिक्षण नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें:

रील बनाने वालों की बन गई रेल, कपल और उनके दोस्त बनाते थे अश्लील Video, पुलिस ने गिरफ्तार कर अकाउंट भी कराया डिलीट

VIDEO: बेंगलुरु मेट्रो में घुसकर भीख मांगने लगा शख्स, लोगों ने इसे भी बता डाला नया स्टार्टअप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।