Viral Video : दिल्ली की जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है, तो क्या करें? बस 50 रुपये दो और हिमाचल की ताजी पहाड़ी हवा का मजा लो! यह अनोखा और हास्यपूर्ण आइडिया लेकर आया है एक क्रिएटिव युवक, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हिमाचल घूमने गए इस लड़के ने वहां की शुद्ध हवा को बोतलों में भरकर दिल्ली लाया और कनॉट प्लेस जैसी व्यस्त जगह पर इसे बेचना शुरू कर दिया।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर deluxebhaiyaji नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में युवक दिख रहा है, जो प्लास्टिक की बोतलों और प्रेशर स्प्रेयर की मदद से हिमाचल की वादियों से ताजी हवा कैद कर रहा है। बोतलों पर लिखा है- “पहाड़ों की ताजी हवा”। दिल्ली पहुंचकर वह लोगों से पूछता है- “भाई, दिल्ली की गंदी हवा से थक गए हो? 50 रुपये में हिमाचल की शुद्ध सांस ले लो!” कुछ लोग जिज्ञासावश रुकते हैं, बोतल खुलवाते हैं या चेहरे पर स्प्रे करवाते हैं और कहते हैं- “अरे वाह, सच में अलग फील हो रहा है!”
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
युवक का यह जुगाड़ सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि एक स्मार्ट बिजनेस आइडिया भी साबित हो रहा है। हिमाचल की ठंडी, शुद्ध और ऑक्सीजन से भरपूर हवा दिल्ली की धूल-धुआं भरी हवा से बिल्कुल अलग महसूस होती है। खरीदारों में युवा, ऑफिस जाने वाले और यहां तक कि पर्यटक भी शामिल हैं। एक खरीदार ने कहा, “बस कुछ सेकंड के लिए ही सही, पहाड़ों की याद ताजा हो गई।” कोई कह रहा है- “ट्रिप का खर्चा निकाल लिया होगा ”, तो कोई लिख रहा है- “कल शायद धूप और बारिश भी बोतल में बिकेगी।” गौरतलब है कि, क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं होती। इस लड़के ने साबित कर दिया कि साधारण आइडिया भी वायरल हो सकता है और थोड़ी हंसी के साथ संदेश भी दे सकता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
जब डिलीवरी राइडर्स बने 'पावर रेंजर्स,' एडिटिंग देख आप भी फैन हो जएंगे; वायरल हो रहा Video
'लवणेन भोज्यम्' तो खूब सुना होगा मगर इसका मतलब जानते हैं, हंसने से पहले जरूर जानें; नहीं तो पछताएंगे