1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: जालिम गर्लफ्रेंड के डर से पानी में छुपा था लड़का, लड़की के हाथ में डंडा देखते ही दोस्त ने खोल दी सारी पोल

Video: जालिम गर्लफ्रेंड के डर से पानी में छुपा था लड़का, लड़की के हाथ में डंडा देखते ही दोस्त ने खोल दी सारी पोल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Oct 06, 2024 12:19 pm IST,  Updated : Oct 06, 2024 12:19 pm IST

सोशल मीडिया पर स्ट्रिक्ट गर्लफ्रेंड का वीडियो इन दिनों खूब देखने को मिल रहा है। जिसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को खोजने के लिए अपने हाथ में डंडा लिए उसके दोस्त के पास पहुंची हुई है।

लड़के को खोजने के लिए उसके दोस्त के पास पहुंची थी गर्लफ्रेंड- India TV Hindi
लड़के को खोजने के लिए उसके दोस्त के पास पहुंची थी गर्लफ्रेंड Image Source : SOCIAL MEDIA

कई बार रिश्ते में हमें ऐसा पार्टनर मिल जाता है, जो काफी गरम स्वभाव का होता है। ऐसे लोग रिश्तों में अपनी चलाते हैं। उनके मन से ही अगला इंसान अपना फैसला लेगा और उसकी सारी शर्तों पर। ऐसे रिश्तों में प्यार कम बोझ ज्यादा होता है। इसी बोझ से बचने के लिए कई लोग उस रिश्ते से छुटकारा पाने की सोचने लगते हैं तो कई लोग उसी रिश्ते में घुट-घुट के जीते हैं। ऐसे ही रिश्ते से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपको हंसी तो आएगी ही लेकिन साथ में उस लड़के के लिए आपके मन में दया भाव भी आ जाएगी।

लड़की ने ऐसे लगाया बॉयफ्रेंड का पता 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को खोजते हुए एक तालाब के पास पहुंचती है। जहां लड़के का दोस्त अकेले बैठा होता है। लड़की उसके दोस्त के पास जाते ही उस पर चिल्लाने लगती है और उसे डंडा दिखाते हुए पूछती है कि उसका बॉयफ्रेंड कहां है। इस पर लड़के का दोस्त डर के मारे तालाब की ओर इशारा करता है और अपने दोस्त का ठिकाना बता देता है। जहां बेचारा लड़का अपनी जालिम गर्लफ्रेंड से बचने के लिए पानी में जाकर छुप होता है। अगले ही पल लड़की तालाब में घुसकर अपने बॉयफ्रेंड के बाल पकड़कर उसे बाहर निकालती है और उसे अपने साथ लेकर जाती है। इस वीडियो का इंडिया टीवी पुष्टि नहीं करता। हालांकि वीडियो देखने से ये समझ आ रहा है कि इस वीडियो को संभवत: वायरल करने के लिए बनाया गया होगा। वीडियो देखने में पूरी तरह से स्क्रिप्टेड लग रहा है।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर लिए खूब मजे

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने लिखा है - गर्लफ्रेंड हो तो ऐसी जो बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों को भी ठिकाने लगा दे। दूसरे ने लिखा - ऐसी ही लड़कियां लास्ट तक साथ देती हैं। तीसरे ने लिखा - लड़की कुछ ज्यादा ही स्ट्रिक्ट है।

ये भी पढ़ें:

स्टंट दिखा रहा था लड़का, देखते ही पीछे पड़े गई पुलिस, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बेटे के स्टंट करने की आदत से परेशान पिता ने फूंक डाली बाइक, Video देख लोगों ने बताया सही फैसला

बीच सड़क पर युवक महिला से करने लगे जबरदस्ती, CCTV में रिकॉर्ड हुआ Video आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।