1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में खड़ी लड़की से टकरा गया लड़का, दीदी ने बेवजह जड़ दिया थप्पड़, फिर बंदे ने कुछ ऐसे बराबर किया अपना हिसाब

मेट्रो में खड़ी लड़की से टकरा गया लड़का, दीदी ने बेवजह जड़ दिया थप्पड़, फिर बंदे ने कुछ ऐसे बराबर किया अपना हिसाब

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 17, 2025 06:49 pm IST,  Updated : Aug 17, 2025 06:49 pm IST

इस वीडियो की वायरल होने की वजह इसका अनोखा और मजेदार कंटेंट है। भले ही ये स्क्रिप्टेड हो, लेकिन जिस तरह से सीन को फिल्माया गया है, वो हर किसी को हंसाने के लिए काफी है।

लड़की ने मेट्रो में खड़े लड़के को मारा थप्पड़- India TV Hindi
लड़की ने मेट्रो में खड़े लड़के को मारा थप्पड़ Image Source : X/@MISS_CHOUDHARY0

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। सुबह से शाम तक लोग तरह-तरह के वीडियो शेयर करते हैं, जिनमें से कुछ इतने मजेदार और अनोखे होते हैं कि देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जो देखने में भले ही स्क्रिप्टेड लग रहा है, लेकिन हंसी का डोज देने में उसने कोई कसर नहीं छोड़ी।

मेट्रो में लड़की ने लड़के को मारा थप्पड़

यह वीडियो किसी मेट्रो का है, जहां लोग अपने रोजमर्रा के सफर का लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन इस बार मेट्रो में वो हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। वीडियो में एक लड़का मेट्रो में सफर कर रहा है, और अचानक वह पास में खड़ी एक लड़की से टकरा जाता है। बस, यहीं से शुरू होता है असली ड्रामा! लड़की को गुस्सा आता है, और वह बिना देर किए लड़के को जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। मेट्रो में मौजूद लोग हैरान, और लड़का चुपचाप गेट के पास जाकर खड़ा हो जाता है।

पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती! जैसे ही मेट्रो अगले स्टेशन पर रुकती है और दरवाजे खुलते हैं, लड़का मौके का फायदा उठाता है। वह पलटकर उस लड़की को थप्पड़ मारता है और फटाफट मेट्रो से निकल लेता है। ये देखकर मेट्रो में बैठे लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं, और खुद लड़की भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती। ये सीन इतना फनी है कि इसे देखने वाला हर शख्स अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहा।

वीडियो पर हुई कमेंट्स की बौछार

इस वीडियो को X पर @Miss_Choudhary0 नाम के अकाउंट ने शेयर किया है, और इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। लोग न सिर्फ इसे लाइक कर रहे हैं, बल्कि कमेंट्स में अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई, ये वीडियो देखकर मेरी हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही!” एक अन्य ने चुटकी लेते हुए कहा, “ऐसी हरकतें रील में ही अच्छी लगती हैं, रियल लाइफ में तो भाई की शामत आ जाती!” वहीं, एक और यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “बंदे ने तो कमाल कर दिया, बदला पूरा लिया!” कई लोगों ने इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया, लेकिन इसका मजा इतना है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। कैप्शन में लिखा गया, “भाई ने तो बदला ले लिया, बताओ इसने सही किया या गलत?” और बस, यही सवाल सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। कुछ लोग इसे मजेदार बदला बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि ये सिर्फ रील्स की दुनिया में ही मुमकिन है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

आजादी के मौके पर हिल्स और सूट पहने लड़के ने डांस करते हुए बनाया रील, लोगों ने कहा- देश मांग रहा इसकी कुर्बानी

15 अगस्त पर इन लड़कों का परफॉर्मेंस देख हिला लोगों का दिमाग, स्वर्ग में बैठे गांधी जी भी पड़ गए सोच में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।