1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो रील्स बनाने के लिए किस हद तक पागल हुए लोग, Video उड़ा देगा आप सभी के होश

ये देखो रील्स बनाने के लिए किस हद तक पागल हुए लोग, Video उड़ा देगा आप सभी के होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 17, 2024 06:50 pm IST,  Updated : Apr 17, 2024 06:50 pm IST

रील बनाने के चक्कर में आजकल लोगों अपनी जिंदगी को भी खतरे में डाल दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर कुछ ऐसा ही लगता है।

खतरनाक स्टंट करते हुए लड़के- India TV Hindi
खतरनाक स्टंट करते हुए लड़के Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के युवा पर रील्स का बुखार कुछ इस हद चढ़ गया है कि वो इसके आगे खुद की जान की भी चिंता नहीं कर रहे हैं। कोई रेलवे प्लेटफॉर्म पर खतरनाक स्टंट करता है तो कोई बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए अपना रील बनवाता है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी इस तरह की बेवकूफी करते हुए लोगों के वीडियो देखे ही होंगे। लेकिन अगर आपने अब तक ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा है तो फिर इस समय एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों पर रील्स का बुखार किस हद चढ़ गया है।

ऐसा खतरनाक स्टंट कभी ना करें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि लोग रील बनाने के लिए ऐसा सब कुछ भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में नजर आता है कि कुछ दोस्तों ने अपने एक दोस्त को टेप की मदद से कार की गेट पर चिपका दिया है। इसके बाद एक शख्स गाड़ी चला रहा है, दूसरा पीछे बैठा हुआ है और तीसरा तो गेट पर लटका ही हैं। तीनों इस पल का ऐसे मजा ले रहे हैं जैसे कोई बहुत अच्छा काम कर रहे हों। अगर टेप गाड़ी से छूट जाता तो शख्स की जान पर भी बात बन सकती थी। मगर रील बनाने के आगे इनको और कुछ नजर नहीं आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @fewsecl8r नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- खतरों के खिलाड़ी, मगर गलत है ये। दूसरे यूजर ने लिखा- पागल है क्या कह सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

Pakistan में इतनी आसानी से लोगों को लूट लेते हैं लुटेरे, वायरल Video देखकर हो जाएंगे हक्के-बक्के

अंकल जी का डांस Video सोशल मीडिया पर बटोर रहा है सुर्खियां, वीडियो को मिला 1 मिलियन से अधिक व्यू

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।