1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंकल जी का डांस Video सोशल मीडिया पर बटोर रहा है सुर्खियां, वीडियो को मिला 1 मिलियन से अधिक व्यू

अंकल जी का डांस Video सोशल मीडिया पर बटोर रहा है सुर्खियां, वीडियो को मिला 1 मिलियन से अधिक व्यू

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 17, 2024 05:45 pm IST,  Updated : Apr 17, 2024 05:45 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अंकल पंजाबी गाने पर अपने अनोखे अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की।

पंजाबी गाने पर अंकल ने किया शानदार डांस- India TV Hindi
पंजाबी गाने पर अंकल ने किया शानदार डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। कोई मेट्रो या ट्रेन में रील बनाता हुआ नजर आता है तो किसी की लड़ाई का भी वीडियो वायरल होता है। ऐसे वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट करके मजे लेना शुरू कर देते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों को काफी पसंद आता है। ऐसा ही एक डांस वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

अंकल का डांस वीडियो हुआ वायरल

इस समय सोशल मीडिया पर एक फैमिली फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। फंक्शन में डीजे वाला मशहूर पंजाबी गाना 'तितलियां' बजा देता है। गाना सुनते ही एक अंकल का डांस करने का मूड बन जाता है। इसके बाद वो स्टेज पर अपने अनोखे अंदाज में डांस करने लगते हैं। अगर आप सभी ने तितलियां गाना को सुना हो तो आप सभी जानते हैं कि इस गाने पर डांस करना काफी मुश्किल है। मगर अंकल ने अपने अलग मूव्स क्रिएट किए और माहौल बना दिया। उनका डांस देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर toota__shayar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 मिलियन से अधिक व्यू और 69 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग अंकल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- शेर बूढ़ा हो जाता है पर दहाड़ना नहीं भूलता। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई मजा आ गया, वाह। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा डांस किया है अंकल ने।

ये भी पढ़ें-

ऐसा आलसी आदमी नहीं देखा होगा कभी, बर्तन ना धोना पड़े तो किया अनोखा जुगाड़, Video कर देगा दंग

एक बार फिर वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो का Video, देखने के बाद लोग बोले- 'ये रोज का हो गया है भाई'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।