1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में समां बांधना नहीं आता तो इन जनाब से सीख लें, Video देखकर हो जाएंगे फिदा

शादी में समां बांधना नहीं आता तो इन जनाब से सीख लें, Video देखकर हो जाएंगे फिदा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 28, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 06:42 pm IST

एक फंक्शन में डांस करने हुए एक शख्स का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। शख्स का डांस देखकर लोग भी तारीफ कर रहे हैं।

शादी के फंक्शन में डांस करता हुआ शख्स- India TV Hindi
शादी के फंक्शन में डांस करता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। कभी लड़ते-झगड़ते लोगों को वीडियो वायरल होता है तो कभी अजीबो-गरीब हरकत करते हुए लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें लोग पब्लिक प्लेस पर डांस करते हुए रील्स बनाते हैं। आपने भी आजतक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। मगर इस बार एक फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने अपने डांस से पूरा समा बांध दिया। शख्स का डांस देखने के बाद आप भी उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

बॉलीवुड गाने पर जबरदस्त डांस

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक साथ एक जगह पर खड़े हैं। वहीं उन सभी के बीच एक शख्स बॉलीवुड गाना 'काला चश्मा' पर डांस कर रहा है। वहां खड़े हर शख्स की नजरें सिर्फ उसी बंदे पर टिकी हुई हैं और सभी उसको डांस करते हुए देख रहे हैं। वह शख्स भी पूरी एनर्जी के साथ गाने पर ताल मिला रहा है और डांस कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वायरल वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @loveraj1122 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि, 'शादी में चाचा, फूफा, जीजा, मौसा को इसलिए बुलाया जाता है कि वो समां बांधे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 73 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हमारे तो रुठने के काम आते हैं। दूसे यूजर ने शख्स की तारीफ करते हुए लिखा- समां तो बांध दिया इन्होंने। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह अंकल जी।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने ट्रक पर लिखवाई बड़ी ही खतरनाक चेतावनी, Photo ने सोशल मीडिया पर लोगों का खींचा ध्यान

मणिकर्णिका घाट पर महिला के साथ लोगों ने किया दुर्व्यवहार, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।