1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मणिकर्णिका घाट पर महिला के साथ लोगों ने किया दुर्व्यवहार, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मणिकर्णिका घाट पर महिला के साथ लोगों ने किया दुर्व्यवहार, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 28, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 03:53 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल मणिकर्णिका घाट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद एक पल के लिए आपको भी शर्म आ जाएगी। वीडियो में कुछ लोग एक महिला के साथ गलत व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं।

महिला पर पानी फेंकते हुए लोग- India TV Hindi
महिला पर पानी फेंकते हुए लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

काशी दुनिया की सबसे प्राचीन नगरियों में से एक है जहां हर रोज भारी संख्या में लोग घूमने और महादेव के दर्शन के लिए आते हैं। दुनिया भर में काशी की छवि काफी अच्छी है। मगर इस समय जो एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो इस छवि पर दाग लगाने का काम कर सकता है। वायरल वीडियो में एक महिला के साथ कुछ लोग गलत तरीके का व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आपको भी शर्म आ जाएगी मगर वीडियो में नजर आ रहे लोगों को किसी बात की शर्म नहीं है और वो अपनी बदतमीजी का आनंद उठा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

महिला के साथ दुर्व्यवहार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला अपने पति के साथ एक घाट की सीढ़ियों पर खड़ी नजर आ रही है। वीडियो में दिखता है कि कुछ लोग उस महिला के ऊपर बोतल से पानी फेंक रहे हैं। लोगों की इस गलत हरकत को रोकने की बजाय वहां खड़े लोग इसका आनंद ले रहे हैं। जब वह महिला गुस्सा करती है तो वहां खड़े लोग उन मनचलों को रोकने के बजाए उस महिला और उसके पति को ही वहां जाने के लिए कहने लगते हैं। वीडियो में लोगों को, 'जाओ भौजी जाओ, होली है' कहते हुए सुना जा सकता है। पूरे वीडियो में लोग उस महिला पर पानी फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर मनीष कुमार नाम के शख्स ने शेयर किया है। वीडियो को मणिकर्णिका घाट का बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत ही शर्मनाक व्यवहार। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही अफसोस की बात है। वहीं एक यूजर ने लिखा- सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि इस तरह से करने वाले लोगों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें-

Viral Video: शादी में सजावट के लिए शख्स ने लगवाया 'फव्वारा', मगर लोग करने लगे उसका अलग ही इस्तेमाल

ऐसा जुगाड़ करने वालो को दंडवत प्रणाम है, स्कूटर का ऐसा भी इस्तेमाल होगा, कभी सोचा नहीं था, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।