1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा जुगाड़ करने वालो को दंडवत प्रणाम है, स्कूटर का ऐसा भी इस्तेमाल होगा, कभी सोचा नहीं था, देखें Video

ऐसा जुगाड़ करने वालो को दंडवत प्रणाम है, स्कूटर का ऐसा भी इस्तेमाल होगा, कभी सोचा नहीं था, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 28, 2024 01:35 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 01:35 pm IST

वायरल वीडियो में एक शक्स स्कूटर का इस्तेमाल करके बन रही नई बिल्डिंग में सामान को ऊपर फ्लोर पर पहुंचा रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में रहने वाले हर शख्स के खू्न में जुगाड़ रहता ही है। जब भी कोई समस्या आती है, भारत के लोग कुछ ना कुछ जुगाड़ करके उसका समाधान जरूर निकाल लेते हैं। जुगाड़ से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते हैं। कभी-कभी तो जुगाड़ का ऐसा नमूना देखने को मिलता है जिसे देखने के बाद इंसान का सिर ही घूम जाए। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। वीडियो में एक शख्स स्कूटर का अनोखा इस्तेमाल करता हुआ नजर आ रहा है। आइए आपको इस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

स्कूटर का ऐसा इस्तेमाल नहीं देखा होगा

आपने आजतक स्कूटर पर लोगों को बैठकर एक जगह से दूसरी जगह पर जाते हुए ही देखा होगा। कभी-कभी ऐसा भी देखा होगा कि किसी ने स्कूटर के पीछे ठेला सेट कर लिया है और उससे सामान लेकर जाता है। मगर क्या आपने कभी बन रही नई बिल्डिंग में स्कूटर का इस्तेमाल होते हुए देखा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स स्कूटर से सामान को बिल्डिंग के ऊपर पहुंचाने का काम कर रहा है। दरअसल शख्स ने स्कूटर के पीछे वाला पहिया निकाल लिया है और वहां एक लोहे का रॉड लगा दिया है। इसमें उसने रस्सी भी बांधा है। जब शख्स रेस देता है तो रस्सी घूमती है और सामान ऊपर पहुंच जाता है।

यहां देखें कमाल का जुगाड़

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'बजाज वालों ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि स्कूटर का ऐसा इस्तेमाल हो सकता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- शाबास बेटे। दूसरे यूजर ने लिखा- यह टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए, इसका पेटेंट करवा लो।

ये भी पढ़ें-

बनारस की धरती पर ऐसा धोखा! Instagram पर Viral हो रहा Video आपको भी कर देगा हैरान

30 साल की मेहनत के बाद BJP से मिला टिकट तो भावुक हो गए Bhupathiraju, चुनाव चिह्न को किया दंडवत प्रणाम, Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।