1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: इस P की भीड़ में F को खोजिए, 5 सेकेंड में खोज दिए तो मान जाएंगे गुरु

Optical Illusion: इस P की भीड़ में F को खोजिए, 5 सेकेंड में खोज दिए तो मान जाएंगे गुरु

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 07, 2023 06:42 pm IST,  Updated : Mar 07, 2023 06:42 pm IST

इस Optical Illusion में आपको P के बीच F को ढूंढना है। अगर 5 सेकेंड में आपने F को ढूंढ लिया तो मान जाएंगे आपको।

Can You Find The Hidden F Among P within 5 seconds - India TV Hindi
Can You Find The Hidden F Among P within 5 seconds Image Source : SOCIAL MEDIA

पहेलियों को हल करने में कितना मजा आता है। खास तौर पर तब जब ये आसान न हो और काफी चैलेंजिंग हो। कुछ पहेलियां ऐसी होती हैं जो दिखने में आसान होती हैं लेकिन जल्दी हल नहीं होती। इन पहेलियों को हल करने में दिमाग और आंख को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जब तक दिमाग के घोड़े दौड़ाने न पड़ें और आंखों की बत्ती न जलानी पड़े तब तक पहेलियों को हल करने में मजा ही कैसा? कुछ पहेलियां Optical illusion की तरह होती हैं जो दिखती कुछ और हैं पर उनमें हमें कुछ और ही खोजना होता है और जो बी चीज हमें खोजना होता है वह कहां गुम जाती है पता भी नहीं चलता। 

5 सेकेंड में P के भीड़ में F को खोजीए

इंटरनेट की दुनिया में ऐसी पहेलियों की भरमार है और इन्हें लोग हल करने में काफी दिलचस्पी दिखात हैं। तो चलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी ही पहेली लेकर आए हैं जिसे देखकर लोगों का सिर चकरा गया। लोगों को ये पहेली देखने में बहुत ही आसान लग रही लेकिन ये हल करने पर पता चल रहा कि ऐसी पहेलियां कत्तई आसान नहीं होती। इसे हल करने में 90% लोग फेल रहे हैं। तो चलिए समझ लीजिए कि आपको इस पहेली में क्या करना है? आपको नीचे दिए गए तस्वीर को गौर से देखना है। आप जब तस्वीर को देखेंगे तो आपतो सिर्फ और सिर्फ P लेटर्स ही दिखाई देंगे। लेकिन इन P की भीड़ में एक F लेटर भी छुपा हुआ है। इस F लेटर को आपको 5 सेकेंड में खोजकर दिखाना है। यदि आपने इसे तय समय में खोज दिया तो समझिए आपकी आंखें बहुत तेज है भाईसाहब।

यहां छुपा था F

तो चलिए अब F को जल्दी से खोजकर बताइए। आपके पास ज्यादा समय नहीं है। क्या आपको F मिला? अगर मिल गया तो बहुत सही और जिन्हें नहीं मिला तो उन्हें अभी और मेहनत करने की जरूरत है। चलिए अब हम आपको बता देते हैं कि आखिर P की भीड़ में F लेटर कहां छुपा हुआ है। आप तस्वीर के दाहिने साइड में देखिए P के 5वें कॉलम में आपको F दिख जाएगा।

ये भी पढ़ें:

महिला एयर होस्टेस की जॉब छोड़कर बनी एडल्ट स्टार, कहा- यात्रियो से तंग आ गई थी

Lion Vs Tiger: शेर की एक गलती पड़ गई भारी, बाघ ने सुला दिया मौत की नींद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।