1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'जब मनपसंद के लड़के से शादी हो जाए', बारात पहुंचते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुई दुल्हन, दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर लगी नाचने

'जब मनपसंद के लड़के से शादी हो जाए', बारात पहुंचते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुई दुल्हन, दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर लगी नाचने

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 28, 2024 07:19 pm IST,  Updated : Dec 28, 2024 07:19 pm IST

शादी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी पर इतनी खुश हुई कि वह बारात के पहुंचते ही दौड़कर दूल्हे के पास चली गई और उसके बग्गी पर चढ़कर डांस करने लगी।

दूल्हे की बग्गी पर डांस करती दुल्हन- India TV Hindi
दूल्हे की बग्गी पर डांस करती दुल्हन Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी का सीजन तो चला गया लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी शादी से जुड़े तमाम वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिसमें कभी कपल्स की मस्ती तो कभी दुल्हन की ग्रैंड एन्ट्री देखने को मिल जाती है। हाल में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें शादी के दिन एक दुल्हन की खुशी देखने को मिल रही है। जहां दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हे की बारात आते ही वह आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और उसकी बग्गी पर चढ़कर नाचने लगी। 

बारात पहुंचते ही खुशी से नाचने लगी दुल्हन

दुल्हन के इस वीडियो को देख लोगों का दिल खुश हो गया। वीडियो को लोग खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन को बारात में दूल्हे के बग्गी पर चढ़कर डांस करते हुए देखा जा सकता है। साथ में दूल्हा भी दुल्हन के साथ थिरकता हुआ नजर आ रहा है। कपल के इस वीडियो को पर लोग खूब अपना प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही वे उन्हें नए जीवन के लिए बधाई और अपना आशीर्वाद भी दे रहे हैं। 

वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया अपना प्यार

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दुल्हन की इस खुशी को किसी की नजर ना लगे। दूसरे ने लिखा- लगता है लव मैरिज है दोनों की और घर वाले मान गए। तीसरे ने लिखा- जब अपने प्यार पर सामाजिक मुहर लग जाए तो खुशी कुछ ऐसी ही दिखती है। ऐसे ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @charlee_creation नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

2 गोल्ड, 11 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीतने वाले ओलंपियन OLA कैब चलाते दिखे, हालत देख आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

'एक दिन पापा का सिर गर्व से...', नितीश ने जो कहा था वह कर दिखाया, 6 साल पहले फादर्स डे पर किया गया पोस्ट हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।