1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रस्म निभाई जा रही या कुश्ती हो रही? अंगूठी खोजने के लिए ऐसे भिड़े दूल्हा-दुल्हन जैसे जन्मों के दुश्मन हों

रस्म निभाई जा रही या कुश्ती हो रही? अंगूठी खोजने के लिए ऐसे भिड़े दूल्हा-दुल्हन जैसे जन्मों के दुश्मन हों

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 22, 2025 07:00 pm IST,  Updated : Feb 22, 2025 07:00 pm IST

आपने शादी के तमाम वीडियो देखे होंगे। जिसमें दुल्हन शर्माती हुआ आपको दिखेगी लेकिन इस वायरल वीडियो में दुल्हन का ऐसा रूप देखने को मिला जिसे देख पूरा ससुराल डरा हुआ महसूस कर रहा है।

एक दूसरे से भिड़े दूल्हा-दुल्हन- India TV Hindi
एक दूसरे से भिड़े दूल्हा-दुल्हन Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। उनमें से शादी-ब्याह के दौरान होने वाली मस्ती वाले भी वीडियो शामिल होते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शादी के बाद होने वाली रस्म की है। जिसमें दूल्हा और दुल्हन को गमले में दूध के अंदर अंगूठी खोजनी होती है। इसी बीच दूल्हा-दुल्हन अंगूठा को खोजने के लिए ऐसे भिड़े कि जैसे वे जन्मों के एक-दूसरे के दुश्मन हो। 

रस्म के दौरान कपल के बीच हो गई छीनाझपटी

वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद हो रहे रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन ऐसे भिड़ जाते हैं मानो वे जन्म-जन्म के दुश्मन हों। इस भड़ंत को देखने के बाद कोई कहेगा ही नहीं कि ये दोनों आज से पति-पत्नी होने जा रहे हैं और अगले ही दिन से इन्हें साथ में रहना है। दोनों दूल्हा और दुल्हन को अंगूठी खोजते वक्त ऐसे लड़ते देख लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं हुई। मेहमान भी यह देख सदमे में चले गए। अंगूठी के लिए चल रही छीनाझपटी को देखकर कहीं से भी ये नहीं लगेगा कि यहां पर शादी की रस्म निभाई जा रही है।

लोगों ने वीडियो पर खूब किए मजेदार कमेंट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 5 लाख लोगों ने देखा और 2 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। जबकि तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए इस कपल के खूब मजे लिए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई लड़की पूरे परिवार पर भारी पड़ेगी। दूसरे ने लिखा- पूरा ससुराल डरा हुआ है। तीसरे ने लिखा- बहु की आक्रमकता यही दर्शाता है, इनको काबू रखने में लाले पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

ये कौन सी फौज तैयार हो रही भई! पुलिसवालों को सिखाया जा रहा मेकअप करना, सुंदर बनकर करनी होगी ड्यूटी, जानें ऐसा क्यों

पति की Ex गर्लफ्रेंड को पत्नी ने बुलाया, एनिवर्सरी पर ऐसा सरप्राइज गिफ्ट पाकर खुशी से झूम गया हसबैंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।