1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पंडित जी के मंत्रों पर खिलखिला उठी दुल्हन, वायरल हो रहा कसमें खिलाने का यह Video

पंडित जी के मंत्रों पर खिलखिला उठी दुल्हन, वायरल हो रहा कसमें खिलाने का यह Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 12, 2023 02:54 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 02:54 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पंडित जी दूल्हे को कसमें बताते दिख रहे हैं। कसमों को सुन दुल्हन को ठहाके लगाकर पागलों की तरह हंसने लगती है।

शादी के दौरान मंडप में दूल्हा-दुल्हन।- India TV Hindi
शादी के दौरान मंडप में दूल्हा-दुल्हन। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो तो इतने फनी होते हैं कि उन्हें देख यूजर्स की हंसी निकल जाती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन शादी की एक रस्म के दौरान पंडित जी की बातों को सुनकर पागलों की तरह हंसने लगती है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रूकेगी। शादी के दौरान कई तरह के रस्म होते हैं। जयमाला, कन्यादान और सात फेरे जैसे कई रस्में ऐसी होती हैं जिन्हें हिंदुओं की हर शादी में निभाई जाती है। इसके अलावा पंडित दूल्हा-दुल्हन को 7 वचन सुनाते हैं। इस दौरान वह दूल्हा-दुल्हन से काफी मजाक भी करते हुए नजर आते हैं।

पंडित जी की बात सुन दुल्हन लगी हंसने

वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन को शादी के मंडप में बैठे हुए हैं। इस दौरान पंडित जी शादी शादी के 7 वचन सुनाने लगते हैं। पंडित जी वचन सुनाते हुए दूल्हे को कहते हैं कि आपका काम कमाना है और वेतन को पत्नी के हाथ में लाकर रखना है। पंडित जी की यह बात सुनकर दुल्हन अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाती है और सबके सामने हा जोर-जोर से ठहाके मारकर हंसने लगती है।

वीडियो देख यूजर्स दे रहे मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो को shubhavivahh नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 50 हजार बार देखा जा चुका है। वहीं, यह वीडियो यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। दुल्हन की हंसी को देख यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- शादी को भी लोगों ने नौटंकी बना दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- 'सियार जैसी आवाज निकाल रही है दुल्हन'। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा- लगता है दुल्हन नशे में है।

ये भी पढें:

ये चीजें भारत को पूरी दुनिया से अलग बनाती हैं

एक जैसे ही दिखने वाले टूरिस्ट प्लेस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।