1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जेंडर इक्वालिटी को भाई ने ज्यादा ही सीरियस ले लिया, Video देख लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

जेंडर इक्वालिटी को भाई ने ज्यादा ही सीरियस ले लिया, Video देख लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 03, 2025 08:08 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 08:08 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का और लड़की गेम खेल रहे हैं। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे और कह बैठेंगे कि इस भाई ने जेंडर इक्वालिटी को कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां हर दिन कुछ नया और अलग पोस्ट देखने को मिल ही जाता है। आप चाहे इंस्टा पर एक्टिव रहिए, फेसबुक पर रहिए या फिर एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर समय बिताइए, आपको हर जगह कई तरह के वीडियो और फोटो देखने को मिलेंगे। उनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो ही जाते हैं। आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। किसी वीडियो में खतरनाक स्टंट करते हुए लोग नजर आए होंगे तो किसी वीडियो में लड़ाई करने वाले दिखे होंगे। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो सबसे अलग है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का और लड़की के बीच में यूनिक गेम चल रहा है। उनका गेम यह है कि दोनों के सामने एक टेबल पर दो बोतल रखे हुए हैं। अब उन्हें करना यह है कि बोतल को फ्लिप करना है और अगर बोतल सीधी रह गई तो एक शख्स दूसरे को बीच में रखे बर्तन से सिर पर मारेगा। पहली बारी में लड़की बाजी मार जाती है और पूरी ताकत लगाकर लड़के के सिर पर उस बर्तन से मारती है। इसके बाद वो फिर से बोतल को फ्लिप करने लगती है मगर इस बार लड़का बाजी मार लेता है। इसके बाद वो जरा सा भी टाइम नहीं लेता है और यह भी नहीं सोचता है कि सामने लड़की है और जितना जोर से हो सकता था, वो लड़की के सिर पर उस बर्तन से मारता है। इसके बाद लड़की अपने सिर को पकड़कर नीचे बैठ जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @FadeHubb नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई इक्वालिटी में विश्वास करता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- उसने किस तरह से विक्टिम कार्ड खेला। दूसरे यूजर ने लिखा- उसे अपने किए का पछतावा नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ने बहुत सही किया। एक अन्य यूजर ने लिखा- नेक्स्ट लेवल इक्वालिटी।

ये भी पढ़ें-

हे प्रभु ये सब क्या देखना पड़ रहा है, पकौड़े के लिए लोगों ने जो किया उसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान

मेट्रो में लड़की ने जो हरकत किया उसे देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।