1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये जुगाड़ भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए, वायरल Video देख आप कहेंगे- 'वाह क्या बात है'

ये जुगाड़ भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए, वायरल Video देख आप कहेंगे- 'वाह क्या बात है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 03, 2025 05:01 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 05:01 pm IST

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो महाकुंभ का मालूम पड़ता है। घुमने के लिए पहुंचे लोग कहीं खो न जाए, इसके लिए उनमें से एक शख्स ने ऐसा दिमाग लगाया जो आपने शायद ही कभी सोचा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग ऐसे हैं जिनका दिमाग जुगाड़ करने के समय सबसे तेज चलता है और फिर वो ऐसा जुगाड़ निकालते हैं जो लोगों को हैरान कर ही देता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखे होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर ही सबसे ज्यादा जुगाड़ नजर आते हैं। कभी घर के काम को करने के लिए कोई जुगाड़ करता है तो कोई बाइक और कार के साथ जुगाड़ बैठा देता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें भी एक जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको इस अनोखे जुगाड़ के बारे में बताते हैं जो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लोग एक साथ ग्रुप बनाकर चल रहे हैं। उनके साथ चल रहे एक आदमी के हाथ में बड़ा सा डंडा है और उस डंडे के ऊपर एक झंडा है। इसी झंडे को देखने के बाद वीडियो बनाने वाला शख्स उनसे पूछता है कि यह क्या जुगाड़ है। इसके बाद वो शख्स कहता है कि यह एक निशान है ताकि कोई गुमे नहीं। वीडियो बनाने वाले शख्स को लगता है कि 20-25 लोग साथ में आए हैं और इसलिए यह जुगाड़ लगाया है मगर झंडा हाथ में लिए शख्स बताता है कि 100 लोग साथ में आए हैं। इस हिसाब से जुगाड़ तो बहुत सही लगाया है क्योंकि यह दूर तक लोगों को नजर आएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @swatic12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया तौर पर लिखा है, 'GPS लोकेशन 1970 में इंवेंट हुआ, लोग उससे पहले यह करते थे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 54 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुंभ स्पेशल लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- चाचा ही गुम गया तो। तीसरे यूजर ने लिखा- चीन वाले भी इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। एक यूजर ने लिखा- लोग म्यूजिक फेस्टिवल में भी ऐसा करते हैं।

ये भी पढ़ें-

इन खतरों के खिलाड़ियों को नहीं पता कि जिंदगी न मिलेगी दोबारा, खतरनाक जुगाड़ करने वालों का Video वायरल

इस बंदे के पास है बिजनेस वाला दिमाग, वायरल Video देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।