1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हे प्रभु ये सब क्या देखना पड़ रहा है, पकौड़े के लिए लोगों ने जो किया उसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान

हे प्रभु ये सब क्या देखना पड़ रहा है, पकौड़े के लिए लोगों ने जो किया उसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 03, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 07:01 pm IST

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको कुछ पल के लिए अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करके रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको हर इंसान के हाथ में स्मार्ट फोन देखने को मिल ही जाएगा और जितने भी लोग स्मार्ट फोन चलाते हैं, वो जाहिर है कि सोशल मीडिया पर भी एक्टिव होंगे। कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो हर कोई सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर नजर आ जाएगा। आज के समय में तो बच्चे भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं और उसमें से कई वीडियो भी बनाते हैं। कुछ बच्चे तो अपने व्लॉग और वीडियो के कारण वायरल भी हुए हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद आपको उन लोगों की हरकत पर हंसी आएगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह जहां पकौड़े तले जा रहे हैं, वहां कई लोग खड़े हैं। सभी लोगों के हाथ में अखबार के टुकड़े हैं जिस पर उन्हें शायद पकौड़ा दिया जाएगा। अब वीडियो में आगे नजर आता है कि पकौड़ा बनाने वाला शख्स अभी पकौड़े को तल कर बाहर निकालने की तैयारी में था, उसने पूरी तरह से बाहर निकाला भी नहीं था और तभी लोग पकौड़े पर टूट पड़े। जिसके हाथ में जितना आ रहा है, वो वहीं से उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्राण जाए पर पकौड़ा न जाए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पकौड़े के लिए प्राण चले जाए पर पकौड़ा को नहीं जाने देंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- ये फ्री का मिल रहा है क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- क्या लूट मची है। चौथे यूजर ने लिखा- असली पकौड़ा लवर है भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे यह कौन सा तरीका है पकोड़े लेने का जान हथेली पर डाल के।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो में लड़की ने जो हरकत किया उसे देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे, Video हो रहा है वायरल

ये जुगाड़ भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए, वायरल Video देख आप कहेंगे- 'वाह क्या बात है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।